Advertisment

Preity Zinta Surrogate Twins: प्रिटी जिंटा और जीन गुडइनफ सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का स्वागत करते हैं 



Advertisment

Preity Zinta Surrogate Twins:  बधाई हो, प्रिटी जिंटा और जीन गुडइनफ को। प्रिटी जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ अब जुड़वां बच्चों के माता-पिता हैं। माता-पिता बनने के लिए कपल ने चुना सरोगेसी का तरीका। प्रिटी जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इस खबर का खुलासा किया जिसने उनके फैंस को आश्चर्य और खुशी में छोड़ दिया है। 

प्रिटी जिंटा और जीन गुडइनफ के जुड़वा बच्चे 

प्रिटी जिंटा ने गुरुवार यानी आज अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा कर अपने फैंस को चौंका दिया। 46 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी और अपने पति की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हाय एवरीवन, मैं आज आप सभी के साथ एक आश्चर्यजनक खबर शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने ग्रेटिट्यूड से भरे हुए हैं और हम हमारे परिवार में जुड़वाँ जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा का स्वागत है। हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं।" 

Advertisment

इसके साथ ही प्रिटी जिंटा ने अपने डॉक्टर और सरोगेट का भी शुक्रियादा किया और कहा, "इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारी सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार और रोशनी।"

https://twitter.com/realpreityzinta/status/1461207950232416258?s=20

प्रिटी जिंटा और जीन गुडइनफ की शादी 

Advertisment

प्रिटी जिंटा ने फरवरी 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की और शादी के बाद लॉस एंजिल्स चली गईं और वहीं रह रही हैं। जीन गुडइनफ पेशे से एक फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। प्रिटी जिंटा ने एक बार बताया था कैसे प्रिटी और जीन की मुलाकात हुई थी। जीन, प्रिटी जिंटा के बचाव में आई जब वह थ्री-पॉइंट पार्किंग से जूझ रही थी। इसके कारण कॉफी डेट हुई और पांच साल बाद उनकी शादी हो गई। 2016 के बाद प्रिटी जिंटा ने बहुत सारी तस्वीरें अपने पति के साथ शेयर की है और आज प्रिटी जिंटा ने अपने मां बनने की खुश खबरी सबके साथ शेयर की। 

किन सेलिब्रिटीज ने सरोगेसी को चुनना था



Advertisment


  1. जनवरी 2019 में, एकता कपूर ने अपने बेटे का स्वागत किया जो सरोगेसी के माध्यम से पैदा हुआ था। एकता कपूर से पहले उनके भाई तुषार कपूर ने भी सरोगेसी के जरिए पिता बनने की खुशी ग्रहण किया था।


  2.  मार्च 2017 में, करण जौहर ने सरोगेसी के माध्यम से जुड़वा बच्चों के पिता बनने की घोषणा की थी।


  3. एक्स कपल किरण राव और आमिर खान ने 2011 में सरोगेसी के जरिए अपने बेटे आजाद राव खान का स्वागत किया। 


  4. शाहरुख खान ने 2013 में अपने बेटे अबराम के जन्म की घोषणा की और उल्लेख किया कि उनका जन्म सरोगेसी के माध्यम से हुआ था। 


  5. 2020 में, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने सरोगेसी के माध्यम से अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है।










#न्यूज़ #एंटरटेनमेंट
Advertisment