New Update
/hindi/media/post_banners/dFmnht9mhTyrBw6dFMxU.png)
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर गहना वशिष्ठ का बयान :
उनके पब्लिसिस्ट ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एक बयान जारी किया जिसमें लिखा था, “कानून अपना काम करेगा। हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है, लेकिन उन्हें पोर्न को इरोटिका या बोल्ड कंटेंट के साथ नहीं मिलाना चाहिए। हमने हमेशा कहा है कि मुंबई पुलिस दुनिया की सबसे अच्छी फोर्स है। अदालतें अंततः मुकदमे के दौरान तय करेंगी कि असली अपराधी कौन हैं और गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से किनका इस्तेमाल दूसरों द्वारा किया गया था। ” यहां पढ़े पूरा स्टेटमेंट।
जानिये राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ पॉर्नोग्राफी केस से जुड़ी ये 7 बाते :
- TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसकी जांच फरवरी से की जा रही थी। जांच के बाद मॉडल वंदना तिवारी उर्फ गहना वशिष्ठ समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
- फरवरी में मुंबई पुलिस ने वशिष्ठ को पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। उन पर मड आइलैंड में पोर्न रैकेट में शामिल होने का आरोप लगा था, जहां लड़कियों को पॉर्नोग्राफ़िक कंटेंट शूट करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
- वशिष्ट के केस मैं पुलिस ने कहा था कि “ये struggling actors को अपनी फ़िल्मों में काम करने के लिए लालच देती थी। ये उनको हर मूवी के लिए 15,000 से 20,000 पे करती थी।
- एक पुलिस अधिकारी ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि गहना वशिष्ठ ने 87 अश्लील वीडियो शूट किए थे, जिन्हें उन्होंने अपनी वेबसाइट पर डाल दिया गया था, जिसे देखने के लिए 2000 रुपये का सब्सक्रिप्शन चाहिए होता था।
- उनके पब्लिसिस्ट ने हालांकि, उनकी इन्वोलेमेंट से इनकार करते हुए कहा, “राज्य को किसी एक्टर या डायरेक्टर की क्रिएटिव और आर्टिस्टिक एक्सप्रेशन में दखल नहीं करना चाहिए। वह दूसरों द्वारा चलाए जा रहे कथित पोर्न रैकेट में शामिल नहीं है।”
- डिंडोशी सेशन अदालत ने लगभग एक महीने पहले ही उन्हें जमानत का आदेश सुनाया। वशिष्ठ अगली सूचना तक देश से बाहर नहीं जा सकती हैं, रिपोर्ट्स में उनके वकील के हवाले से कहा गया था।
- आपको बता दे कि वंदना तिवारी, अपने स्टेज नेम गेहना वशिष्ठ के नाम से जानी जाती है। यह 70 से अधिक विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं और एक एक्टर ,मॉडल के रूप में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफ़ी फेमस हैं।