Ranveer Singh Deepika New Bungalow: रणवीर सिंह और दीपिका ने अलीबाग में खरीदा आलीशान बंगला, रजिस्ट्रार ऑफिस में आए नजर

author-image
Swati Bundela
New Update


Ranveer Singh Deepika New Bungalow: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले हफ्ते अलीबाग के रजिस्टर ऑफिस में देखे गए। खबर के हिसाब से रणवीर और दीपिका ने रियल एस्टेट प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट की है। प्रॉपर्टी की लीगल कार्रवाई के लिए दोनों रजिस्टर ऑफिस पहुंचे, रिपोर्ट के हिसाब से रणवीर और दीपिका ने अलीबाग में एक आलीशान बंगला खरीदा है।

Advertisment

रणवीर और दीपिका ने अलीबाग में खरीदा आलीशान बंगला (Ranveer Singh Deepika New Bungalow)

दीपिका ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है माय कॉर्निग व्यू। दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही एक अपार्टमेंट खरीदा था दीपिका ने इस अपार्टमेंट को अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग होने पर ही बुक दिया था।

रिपोर्ट के हिसाब से रणवीर और दीपिका ने कोस्टल एरिया में जमीन खरीदी है जहां पर एक आलीशान बंगला, नारियल और सुपारी का बाग है। खबर के हिसाब से एक बार रजिस्ट्री होने के बाद रणवीर और दीपिका इस घर के मालिक बन जाएंगे।

Advertisment

अलीबाग में आलीशान बंगले की खबर दीपिका और रणवीर के लक्जरियस लाइफस्टाइल के बारे के बताता है। कुछ दिन पहले दीपिका कौन बनेगा करोड़पति में फराह खान के साथ आई थी जहा उन्होंने अपने डिप्रेशन के सफर के बारे में बताया।

रणवीर और दीपिका इस फिल्म में एक साथ आएंगे नजर

रणवीर और दीपिका जल्द ही कबीर खान की फिल्म "83" में नजर आने वाले हैं। शादी के बाद दोनों की यह पहली फिल्म रहेगी और रणबीर इस फिल्म में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। दीपिका कपिल देव की पत्नी के रूप में नजर आने वाली है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी और उनकी शादी की खबरें बहुत वायरल हुई थी। इसके साथ साथ रणवीर का अलग स्टाइल और उनका लुक हमेशा सोशल मीडिया पर छाया रहता है। अलीबाग में आलीशान बंगले की खबर लोगों के लिए दिलचस्पी का कारण बन सकती है।

Advertisment

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इससे पहले बाजीराव मस्तानी में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद अब कपिल देव पर बनने वाली फिल्म में रणवीर और दीपिका को देखने के लिए उनके फैंस बेकरार है। रणवीर और दीपिका फिलहाल एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते है। दीपिका हमेशा अपने अपार्टमेंट की तस्वीर शेयर करती है।





एंटरटेनमेंट