Rashmika Mandana New Film "Pushpa": रश्मिका मंदना और अल्लू अर्जुन की नई फिल्म "पुष्पा द राइज" का होने वाला है टीज़र रिलीज़

author-image
Swati Bundela
New Update


रश्मिका मंदनना और अल्लू अर्जुन की नई फिल्म पुष्पा पुष्पा का टीजर रिलीज होने वाला है। जानिए फिल्म के बारे में और क्या है जिप की कहानी।

Advertisment

Rashmika Mandana New Film Pushpa: फिल्म पुष्पा का होने वाला है टीज़र रिलीज़

अभिनेत्री रश्मिका मंदना और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का टीजर रिलीज होने वाला है। इस फिल्म का पूरा नाम है पुष्पा: द राइज। इस फिल्म का टीजर दिवाली में लॉन्च करने का निर्माता ने तय किया था। निर्माता 4 नवंबर को दिवाली के त्यौहार के दिन पुष्पा द राइस का टीजर रिलीज करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पुष्पा की शूटिंग आखरी मोड़ पर आ चुकी है और जल्दी यह फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन तक पहुंच जाएगी।

पुष्पा फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। रश्मिका और अल्लू अर्जुन की फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म का आधार एक चंदन तस्कर की जीवन की कहानी है और एक अधिकारी और पुलिस के दुश्मनी पर बनाई गई है। रश्मिका मंदनना और अर्जुन की फिल्में में रश्मि का एक महिला प्रधान की भूमिका निभा रही है। जबकि अभिनेता फहद फासिल एक बुरी पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisment

फिल्म के लिए दर्शक उत्साही

इस फिल्म के लिए संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। रश्मिका मंदनना और अर्जुन की जोड़ी को हमेशा ऑनस्क्रीन बहुत पसंद किया जाता है। जिसके वजह से दर्शकों के मन में इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटमेंट है। फिल्म पुष्पा द राइज फिल्म को पार्ट 1 कहा गया है इसका मतलब है कि पुष्पा द राइज के और भी पार्ट  भविष्य में आने वाले हैं। इस फिल्म में रश्मिका ने एक गांव में रहने वाली महिला का काम किया है जिसके वजह से दर्शकों को रश्मिका का एक अलग रूप देखने के लिए मिलने वाला है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन भी फिल्म में एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं।






https://twitter.com/iamRashmika/status/1453601237404848131?s=20

एंटरटेनमेंट