Advertisment

क्या आप रिलेशनशिप एन्ग्जाइटी से गुज़र रहे हैं? 5 signs से जानिए

author-image
Swati Bundela
New Update
आप एक ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में हैं, जिससे आप प्यार करते हैं, लेकिन फ़िर भी आपके मन में कई तरह के प्रश्न आते हैं, कभी ख़ुद को लेकर तो कभी रिलेशनशिप को लेकर। आप बार-बार इस सोच में पड़ जाते हैं कि आपका रिलेशनशिप कितने दिन तक टिकेगा, आपके पार्टनर आपसे प्यार करते हैं या नहीं, आप उनके लायक हैं या नहीं इत्यादि। इस लगातार होने वाली चिंता को ही 'रिलेशनशिप एन्ग्जाइटी' कहते हैं। सब कुछ सही होने पर भी आपको इंसेक्योरिटी महसूस होती रहती है। Relationship anxiety ke signs.

Advertisment

पढ़िये रिलेशनशिप एन्ग्जाइटी के 5 signs -



1. पार्टनर की फीलिंग्स पर भरोसा ना करना

Advertisment


अगर आप अपने पार्टनर की फीलिंग्स पर भरोसा नहीं कर पाते तो इसका कारण है कि आपको रिलेशनशिप एन्ग्जाइटी होती रहती है। वो आपको अपने प्यार का कितना भी यकीन दिलाएँ, आपका मन उनकी बातों से संतुष्ट नहीं हो पाता। आपके मन में कई तरह के निगेटिव विचार आते रहते हैं जैसे "वो मुझे मिस नहीं करता", "वो मुझे छोड़ देगा", "वो मुश्किल परिस्थितियों में मेरा साथ नहीं देगा" इत्यादि। आपको उनमें सच्चाई नज़र नहीं आती।

2. ब्रेकअप का डर

Advertisment


हर रिलेशनशिप में लोगों को पार्टनर को खो देने का थोड़ा बहुत डर रहता ही है, ये स्वभाविक है और हेल्दी भी। लेकिन हर समय ब्रेकअप का ख्याल आना, ये दर्शाता है कि आप रिलेशनशिप एन्ग्जाइटी के शिकार हैं। आप पार्टनर से अलग होने से इतना डरते हैं कि सब कुछ उनके मन के अनुसार करने लगते हैं, यहाँ तक कि उन्हें खुश करने के लिए अपना बर्ताव भी बदल लेते हैं।

3. खुश ना रहना

Advertisment


क्या आप इंजॉय करने से ज़्यादा समय इस बात की चिंता करने में लगाते हैं कि ये रिलेशनशिप कितना लम्बा चलेगा? अगर जवाब हाँ है तो चांसेस हैं कि आपको रिलेशनशिप एन्ग्जाइटी हो। कभी कभार गहराई से अपने रिश्ते के बारे में सोचना और परेशान होना नॉर्मल है पर हमेशा नहीं।

4. अपने रिलेशनशिप को दूसरों से कम्पेयर करना

Advertisment


यदि आप अपने इस रिलेशनशिप को पास्ट रिलेशनशिप्स, दोस्तों के रिलेशनशिप्स और अपने मन में बनी आइडियल रिलेशनशिप्स की छवि से कम्पेयर करते हैं तो हो सकता है कि आपको रिलेशनशिप एन्ग्जाइटी हो। आप अपने रिलेशनशिप पर ट्रस्ट नहीं कर पाते इसलिए दूसरों जैसा बनने की कोशिश करते हैं।

5. पार्टनर को कंट्रोल करना

Advertisment


रिलेशनशिप एन्ग्जाइटी का एक साइन ये भी है कि आप अपने पार्टनर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं। ये कंट्रोलिंग नेचर आपकी पर्सनल इनसेक्योरिटीज़ की वजह से हो सकता है। रिलेशनशिप एन्ग्जाइटी कई बार आपको बहुत पोस्सेसिव बना देती है और आपको अपने पार्टनर की आज़ादी से डर लगने लगता है।



ये थे Relationship anxiety ke signs.
रिलेशनशिप रिलेशनशिप एन्ग्जाइटी के signs
Advertisment