Advertisment

अपने रिलेशनशिप को फ्रेश और मज़ेदार कैसे रखें? जानिए 5 तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment


रिलेशनशिप में कुछ समय बीत जाने के बाद अकसर उत्सुकता कम हो जाती है और हमें अपना रिश्ता डल लगने लगता है। हम अपने पार्टनर के साथ बोरियत महसूस करने लगते हैं, एक साथ अच्छा वक़्त गुज़ार पाना थोड़ा मुश्किल लगने लगता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे आपका साधारण रुटीन, एक दूसरे से बातें छुपाने की आदत या ये भी हो सकता है कि आप एक दूसरे को फॉर ग्रांटेड लेने लगे हों। जो भी कारण हो, आप कभी भी अपने रिश्ते से बोरियत मिटा सकते हैं। ये आसान है, आपको बस थोड़े एफ़र्ट करने की ज़रूरत है। (रिलेशनशिप को मज़ेदार कैसे बनाएँ)



Advertisment


यहाँ हम आपको बताएंगे कि रिलेशनशिप को मज़ेदार कैसे बनाएँ -



Advertisment

1. सर्प्राइज़ प्लान करते रहिए



अपने साथी को समय-समय पर अलग-अलग तरीकों से सर्प्राइज़ देते रहिए। कभी बिना किसी स्पेशल ओकेशन के उनके लिए गिफ़्ट ले जाइए तो कभी ऑफ़िस से जल्दी घर लौट आइये। उनका फेवरेट मील बनाइए, उनकी पसंद की ड्रेस पहनिये, उनके लिए सर्प्राइज़ डेट प्लान करिए इत्यादि। इस तरह के सर्प्राइज़ एलिमेंट्स आपके रिश्ते में एक्साइटमेंट बनाये रखने के लिए काफ़ी हैं।

Advertisment




2. रोमांस बरकरार रखिए

Advertisment


आपके रिलेशनशिप को कितना भी समय हो गया हो, अपने बीच रोमांस कभी कम मत होने दीजिए इसके ख़ुद को अट्रैक्टिव बनाइए, अपनी अपियरेंस पर फोकस करिये। आपकी पर्सनालिटी जितनी बेहतर होती जाएगी उतना ही आपके पार्टनर का इंट्रेस्ट आपमें बढ़ेगा। उन्हें भी आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए यही करना चाहिए।



Advertisment

इसके अलावा एक दूसरे को प्यार से ग्रीट करिए। उनके साथ फिज़िकल काॅन्टैक्ट बना कर रखिये। अपने रोमांस को ताज़ा रखने के लिए उन्हें हग करिए, किस करिए, कडल कीजिए। ये छोटी-छोटी बातें आपके रिश्ते में जान डाल देती हैं। साथ ही अपनी सेक्स लाइफ़ को बिल्कुल साइडलाइन मत करिए, उसे भी इंट्रेस्टिंग बनाइए।





Advertisment

3. साथ में बहुत ज़्यादा समय मत बिताइये



जब आप एक साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने लगते हैं तो आपको साथ होकर भी संतोष नहीं मिलता।आप हर समय एक दूसरे के लिए उपस्थित रहते हैं इसलिए एक दूसरे को मिस कर ही नहीं पाते। आपके पास बात करने के लिए भी कुछ नहीं बचता और यही कारण है कि आप बोरियत महसूस करने लगते हैं।



आपको बहुत ज़्यादा समय साथ में बिताने के बजाए साथ में बिताए हुए कम लम्हों को हसीन और यादगार बनाने का प्रयास करना चाहिए यानि कि क्वालिटी टाइम स्पेंड करिए ताकि एक दूसरे से मिलने की जिज्ञासा बनी रहे।





4. कम्युनिकेशन को इंट्रेस्टिंग बनाइए



आपकी बातचीत का विषय प्यार, रिलेशनशिप और सोशल मीडिया के इर्द-गिर्द नहीं घूमना चाहिए। डिफ़रेंट और दिलचस्प विषयों के बारे में बात करके अपनी कन्वरसेशन को इंट्रेस्टिंग बनाइए। रिलेशनशिप में विषयों की हद तय मत करिए, किताबों से लेकर सामाजिक मुद्दों तक हर चीज़ पर बात करिए। ऐसा करने पर आप कभी भी बोर नहीं होंगे और आपके संबंध में हमेशा फ्रेशनेस बनी रहेगी। रिलेशनशिप को मज़ेदार कैसे बनाएँ





5. साथ में कुछ नया ट्राई कीजिए



रिलेशनशिप में स्पार्क बना कर रखना उतना कॉम्प्लिकेटेड नहीं है जितना आपको लगता है। आपको केवल अपने साधारण रुटीन में कुछ चेंजेस लाने हैं। इससे आपके बीच एक्साइटमेंट बनी रहेगी और पार्टनर के साथ नई यादें बन सकेंगी। आप किसी नए रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं या साथ में वेकेशन प्लान कर सकते हैं। आप साथ में डांस क्लास या जिम जॉइन कर सकते हैं। किसी दिन साथ में नई जगह एक्सप्लोर कीजिए तो किसी दिन साथ में घर पर बैठे मूवी देखिये। बस रोज़ाना सेम चीज़ें मत करिए। अपने रिश्ते को ऐडवेंचरस बनाइए।



इस लेख में आपने पढ़ा कि रिलेशनशिप को मज़ेदार कैसे बनाएँ।

रिलेशनशिप रिलेशनशिप को फ्रेश और मज़ेदार कैसे बनाएँ
Advertisment