Advertisment

रिलेशनशिप्स से ब्रेक लेना क्यों ज़रूरी है? पढ़िये 6 कारण

author-image
Swati Bundela
New Update
जब आप किसी को पसन्द करते हों तो निश्चित रूप से रिलेशनशिप में आना अच्छा है। लेकिन कई बार आप एक्स को भुलाने के लिए, या अकेलापन दूर करने के लिए एक के बाद एक रिलेशनशिप में आते जाते हैं। इससे आपके समय की बर्बादी होती है और कभी कभी आप इतने थक जाते हैं कि रिलेशनशिप के काँसेप्ट से आपका भरोसा ही उठ जाता है। इसके अलावा रिलेशनशिप में बहुत ज़्यादा इन्वॉल्व होने से आप ज़िंदगी के ज़रूरी पलों को गवा सकते हैं। इन चीज़ों से बचने के लिए ब्रेक लेना ज़रूरी है। ये ब्रेक आपको सही फै़सले लेने का समय देगा।

Advertisment

जानिए रिलेशनशिप्स से ब्रेक लेने के कारण -



1. आप खुद के साथ वक़्त नहीं बिता पाते

Advertisment


क्या आप रिलेशनशिप्स में इतने उलझे हुए हैं कि आपको ख़ुद के लिए समय ही नहीं मिलता? अगर ऐसा है तो रिलेशनशिप्स से ख़ुद को ब्रेक दीजिए। इससे आप ख़ुद को बेहतर तरीके से जान पाएँगे और ये समझ सकेंगे कि आप क्या चाहते हैं। ख़ुद के साथ समय बिताने से आप अपनी भाग दौड़ भरी ज़िंदगी से थोड़ा स्ट्रेस कम कर सकेंगे। कई बार रिलेशनशिप भी स्ट्रेस का कारण बन जाता है इसलिए ख़ुद को थोड़ा आराम दीजिए, साथी की जगह ख़ुद से प्यार करिए।

2. आपको सिंगल होने से डर लगता है

Advertisment


बहुत से लोग रिलेशनशिप में सिर्फ़ इसलिए रहना चाहते हैं ताकि उन्हें सिंगल ना रहना पड़े। अक्सर अपने दोस्तों को पार्टनर के साथ खुश देख कर आपके मन में जलन की भावना जन्म लेती है और आप भी अपने लिए पार्टनर की तलाश करने लगते हैं। यदि आप एक ऐसे इंसान हैं, जो सिर्फ अपने अकेलेपन को खत्म करने के लिए और दोस्तों के आगे शो ऑफ़ करने के लिए रिलेशनशिप में आते हैं ज़्यादा चांसेस हैं कि आप अपने लिए गलत साथी चुन लेंगे। आपको कुछ समय के लिए सिंगल रह कर अपना डर दूर करना चाहिए। आप यकीनन अच्छा महसूस करेंगे।

3. आप अपने करीबी लोगों से दूर हो रहे हैं

Advertisment


क्या आपने रिलेशनशिप्स के लिए दोस्तों और परिवार को साइडलाइन कर दिया है? क्या अब आपके दोस्त आपसे नाराज़ रहते हैं? क्या आप दोस्तों के बर्थडे पार्टीज़ को छोड़ कर पार्टनर के साथ डेट पर जाना प्रिफ़र करते हैं? अगर ऐसा है तो सावधान हो जाइए। इससे पहले ही दोस्त और परिवार हाथ से छूट जाएँ, अपनी गलती का एहसास करिए और उनके साथ समय बिताइये। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसके साथ रिलेशनशिप में हैं, आपके दोस्तों को कभी भी आपकी कमी महसूस नहीं होनी चाहिए। वे लंबे समय से आपके साथ हैं इसलिए उन्हें टाइम देने के लिए और अपने रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए रिलेशनशिप्स से कुछ दिनों का ब्रेक लीजिए।

4. आपके पिछले कुछ रिलेशनशिप्स अच्छे नहीं रहे हैं

Advertisment


अगर आपके पिछले कुछ रिलेशनशिप के अनुभव अच्छे नहीं रहे हैं तो ब्रेक लेना ज़रूरी है। आप पहले ही थक चुके होंगे, ऊपर से एक नया रिलेशनशिप और प्रेशर डालने का काम करेगा। जब तक आप यह समझ नहीं पाते कि आपके पिछले रिलेशनशिप्स में क्या गलत हुआ है तब तक किसी को डेट ना करें वरना एक और रिलेशनशिप खराब होने पर आप ख़ुद को ही दोष देने लगेंगे। ये आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी हानिकारक है।

5. आपका पूरा फोकस पार्टनर पर रहता है

Advertisment


कई बार रिलेशनशिप्स आपको एक ऐसी स्थिति में पंहुचा देते हैं जहाँ आप अपने बारे में भूल जाते हैं और अपने पार्टनर की नज़र से दुनिया देखने लगते हैं। ऐसा करने से आप अपनी पर्सनल ग्रोथ को तो नुकसान पंहुचाते ही हैं, रिलेशनशिप में भी ख़ुद की वैल्यू कम कर लेते हैं। आपको एक ब्रेक लेकर ये सोचने की ज़रूरत है कि रिलेशनशिप में ख़ुद पर फोकस करना कितना ज़रूरी है। ये समझ आ जाने के बाद ही आपको दोबारा डेट करने का प्लान बनाना चाहिए।

6. आप समय और पैसों की बर्बादी करते हैं



अगर आप अपने पार्टनर में ज़्यादा टाइम इंवेस्ट करते हैं, जिससे आपकी नॉर्मल लाइफ़ इफेक्ट होती है तो आपको रिलेशनशिप्स से ब्रेक लेकर टाइम की एहमियत समझनी चाहिए। कई बार आपको पता होता है कि आपका रिलेशन लम्बा नहीं चलेगा फ़िर भी आप उनके अपना टाइम वेस्ट करते हैं। साथ ही आपको अपने पैसों की कीमत भी समझनी चाहिए, जिन्हें आप पार्टनर के लिए महँगे गिफ्ट्स खरीदने और होटल बुक करने में खर्च करते हैं। रिलेशनशिप में आने से पहले टाइम और पैसों की कीमत समझिये।
रिलेशनशिप रिलेशनशिप्स से ब्रेक लेने के कारण
Advertisment