Advertisment

बच्चा पैदा करने की सही उम्र क्या है? जानें डॉ सुदेशना रे से

author-image
Swati Bundela
New Update
हमारे मन में अक्सर यह सवाल आता है कि बच्चा पैदा करने की सही उम्र क्या है? क्या कोई विश्वास के साथ इसका उत्तर दे सकता है? बिना पक्षपात के? पर्याप्त सबूतों के साथ?

इसका उत्तर हां है, क्योंकि एक निश्चित समय, बायोलॉजिकल क्लॉक के बारे में स्थापित, वैज्ञानिक तथ्य हैं, अलग-अलग उम्र में
Advertisment
अंडों की गुणवत्ता अलग-अलग होने के बारे में, माता-पिता की उम्र में वृद्धि के साथ मां और बच्चे के कुछ रिस्क के बारे में। आज हम बात करेंगे उम्र और प्रेगनेंसी के वैज्ञानिक संबंध के बारे में।

एक महिला में फर्टिलिटी उम्र के साथ कैसे कम होती है? बच्चा पैदा करने की सही उम्र 

Advertisment


एक महिला में रिप्रोडक्टिव इयर्स लगभग 15 वर्षों से शुरू होकर लगभग 45 वर्षों तक होता है। यह सिर्फ विश्व औसत है।

एक महिला की फर्टिलिटी, या प्रेग्नेंट होने की क्षमता उसकी किशोरावस्था के अंत से लेकर उसके लेट 20s तक अपने चरम पर होती है। 30 के बाद फर्टिलिटी कम होती जाती है। यह गिरावट 35 वर्ष की आयु के बाद बहुत स्पष्ट है। 45 साल की उम्र के बाद हर गुजरते साल के साथ यह बहुत तेजी से घटती है।
Advertisment


अगर महिला 40 साल बाद प्रेगनेंसी कंसीव करना चाहती है, तो क्या बच्चे को कोई समस्या हो सकती है?



इसका उत्तर है, हाँ हो सकता है। एक अजन्मे बच्चे में जेनेटिक एब्नार्मेलिटी की संभावना, यदि माँ की आयु 25 से कम है, तो 700 में लगभग 1 है। लेकिन यह जोखिम 400 में से 1 हो जाता है, जब माँ की आयु लगभग 35 वर्ष होती है। 40 की उम्र के बाद, जोखिम 100 में लगभग 1 तक बढ़ जाता है।
Advertisment




लेकिन याद रखें कि विशेष सोनोग्राफी से या ब्लड टेस्ट से इस प्रकार की जेनेटिक एब्नार्मेलिटी का पता लगाया जा सकता है। तो कृपया इसके बारे में अपनी गाइनेकोलॉजिस्ट से बात करें।

Advertisment

क्या इस बायोलॉजिकल क्लॉक को हराने का कोई तरीका है?



बेशक, आप जितनी स्वस्थ जीवन शैली अपनाते हैं, प्रीमेच्योर समस्या होने की संभावना उतनी ही कम होती है। इसके अलावा, यदि आप 38 या 40 वर्ष की आयु के बाद पहली प्रेगनेंसी का प्लान बना रही हैं, तो यह एक अच्छा विचार है कि आप 34 वर्ष की आयु से पहले अपने अंडे फ्रीज कर दें । यदि आप वास्तव में इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहती है तो अपनी गाइनेकोलॉजिस्ट से बात करें।



माता-पिता होने का मतलब यह नहीं है कि आपको अपने बायोलॉजिकल बच्चे का ही माता-पिता बनना है। जन्म देना एक बेहद संतुष्टिदायक यात्रा की एक छोटी-सी शुरुआत है। अब समय आ गया है कि हम सभी अपने मन को स्वैच्छिक गोद (वॉलंटरी अडॉप्शन) लेने के लिए खोलें।
सेहत प्रेगनेंसी वीमेन हेल्थ प्रेग्नेंट होने की सही उम्र
Advertisment