वर्जिनिटी खोने की सही उम्र और उससे जुड़ी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update
वर्जिनिटी खोना एक अनूठा अनुभव है। यह जानना मुश्किल हो सकता है कि क्या उम्मीद की जाए। या यह कैसा महसूस होता है , आपको इसे कब करना चाहिए और आप पहली बार के दौरान कैसे सुरक्षित रह सकते हैं?
Advertisment


शब्द "वर्जिनिटी" और "सेक्स" का अर्थ अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग होता है। चाहे वे समान या अलग-अलग लिंग के लोगों के साथ यौन संबंध रखते हों। लोग जो भी परिभाषा का उपयोग करते हैं, कई पहली बार सेक्स करने के बारे में चिंतित महसूस करते हैं।
Advertisment

यह चिंता पूरी तरह से सामान्य है, लेकिन अफवाहें और मिथक जो दोस्तों और इंटरनेट के द्वारा प्रसारित होते हैं। जो अनावश्यक भय पैदा कर सकते हैं। सेक्स के दौरान और उसके बाद क्या हो सकता है, यह समझना किसी भी चिंता को कम करने में मदद कर सकता है।

हालांकि वर्जिनिटी खोने की कोई सही उम्र नहीं होती। लेकिन रिसर्च में देखा गया है की अधिकतर लड़के और लड़कियां 16 से 18 साल की उम्र अपनी वर्जिनिटी खोते हैं।
Advertisment

जानिये वर्जिनिटी से जुड़ी 6 बातें -


Advertisment

  1.  वर्जिनिटी लूज़ करने की कोई सही उम्र नहीं होती , जब आप अंदर से तैयार हों , व जब आपका मन हो की आपको सेक्सुअली एक्टिव होना है तब आप कर सकते हैं।

  2. अगर आपका मन नहीं करता सेक्स की शुरुवात करने का तो इसमें भी कोई समस्या नहीं है। हर व्यक्ति की बॉडी अलग अलग चीज़ें पसंद करती है। आपका जब मन हो आप तब करें।

  3.  अगर आपको ऐसा लगता है की पहली बार सेक्स करने से आपको STD हो सकता है तो यह जान लीजिये की जब भी आप किसी व्यक्ति के साथ सेक्सुअल एक्टिविटी में होते हैं तो आपको STD का खतरा होता ही है हर बार। पहली बार में भी वही होता है।

  4.  यह ज़रूरी नहीं है की जब आप पहली बार सेक्स करें उस समय ही आपका हाइमन ब्रेक हो और आपको ब्लीडिंग हो। हाइमन कई चीज़ों की वजह से टूट सकता है जैसे की स्पोर्ट्स खेलने से या किसी चोट की वजह से। तो अगर आपको पहली बार ब्लीडिंग न हो तो चिंता न करें।

  5.  क्या पहली बार सेक्स करने से बहुत दर्द होता है ? पहली बार सेक्स करना एक अलग अनुभव होता है , तो थोड़ा अजीब लगना सामान्य बात है। लेकिन अगर आपको ज्यादा दर्द हो रहा हो तो आपको अपने पार्टनर को बता देना चाहिए।

  6.  वर्जिनिटी खोना का मतलब हर इंसान के लिए अलग होता है। किसी के लिए पेनिस का वजाइना में जाने पर , किसी का सेक्स टॉयज से और किसी का ओरल सेक्स से हो सकता है।


 
सेहत वर्जिनिटी