Advertisment

साइना : यह 5 चीजें दर्शक साइना की बायोपिक में देखना चाहते हैं

author-image
Swati Bundela
New Update
साइना बायोपिक : इंडियन प्रोफ़ेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपनी बायोपिक साइना की रिलीज के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म में साइना का एक साधारण परिवार की लड़की से लेकर भारतीय खेलों का फेमस चेहरा बनने तक का सफर दिखाया जायेगा। अमोल गुप्ते के डायरेक्शन में बनी ये बायोपिक 26 मार्च, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में साइना नेहवाल के रोल में नज़र आने वाली परिणीति चोपड़ा ,काफी चर्चे में है।

Advertisment

फिल्म साइना में हम इन 5 चीज़ो की उम्मीद करते है :



2010: कॉमनवेल्थ गोल्ड

Advertisment


साइना नेहवाल वर्ष 2010 के कामनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी। इसी जीत से वह लोगों की नज़रो में आयी थी। ये भारत का 38 वाँ गोल्ड था ,इसलिए इसकी एहमियत बहुत है। फिल्म में दर्शक इस जीत के लम्हे हो दुबारा देखने की ख्वाइश तो ज़रूर रखते है।

2012: ओलंपिक ब्रॉन्ज़

Advertisment


साइना ने एक बार फिर ओलंपिक मैडल जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनकर इतिहास रच दिया था। साइना ने कई दिग्गज प्लेयर को हरा कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन सेमीफाइनल में नेहवाल चीन के वांग यिहान से हार गयी। इस हार ने नेहवाल को एक अन्य चीनी खिलाड़ी के खिलाफ ब्रॉन्ज़ के लिए लड़ने के लिए मजबूर किया। ब्रॉन्ज़ मैच में नेहवाल को विजेता घोषित किया गया क्योंकि उस चीनी खिलाडी ने साइना के एंकल को मोड़ा जिस वजह से वह खेल कंटिन्यू नहीं कर पाई।

2014: चाइना ओपन गोल्ड

Advertisment


चाइना ओपन टूर्नामेंट साइना के लिए बहुत अच्छा गया था। उसने women’s title में ये टूर्नामेंट जीता। यह जीत साइना के लिए सबसे महत्वपूर्ण जीत थी क्योंकि उसने पांच attempt के बाद टूर्नामेंट जीता था। साइना की यह जीत स्पोर्ट्समेन स्पिरिट को दिखाती है ,फिल्म इस मूमेंट के बिना अधूरी लगेगी।

2015: ऑल इंग्लैंड सिल्वर

Advertisment


नेहवाल ने फाइनल में स्पेन के कैरोलिना मारिन के खिलाफ पहला गेम 21-16 से जीता। हालांकि, मारिन दूसरे राउंड में जीत गयी थी। जिस वजह से साइना को सिल्वर मिला, लेकिन यह जीत साइना के शानदार करियर के हाई पॉइंट्स में से एक है।

2015: विश्व चैम्पियनशिप सिल्वर



साइना ने वर्ष 2015 में विश्व चैम्पियनशिप गोल्ड के लिए मारिन के खिलाफ खड़ी थी। साइना फाइनल में हार गयी, हालांकि, विश्व चैम्पियनशिप सिल्वर का खिताब अपने नाम किया। दर्शक साइना बायोपिक में इन मैच को देख कर बेहद खुश होंगे ,क्योंकि इससे हम उन संघर्ष के लम्हों को महसूस कर सकते है।
एंटरटेनमेंट साइना बायोपिक
Advertisment