Advertisment

साक्षी धोनी ने वीडियो में दिखाई हिमाचल प्रदेश की झलक

author-image
Swati Bundela
New Update
साक्षी धोनी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वह काफी कुछ अपने फैंस के लिए पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती को दर्शाती एक वीडियो शेयर की।

Advertisment

साक्षी धोनी ने की वीडियो शेयर



क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी संग पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा हाल ही में हिमाचल प्रदेश की सैर पर गए हैं। अपने घूमने के दौरान , साक्षी ने हिमाचल प्रदेश से काफी सारी फोटोज और वीडियोस अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
Advertisment




इन वीडियोस और फोटोस में वह अपनी फैमिली के हर अच्छे पल को कैद कर रहीं हैं और अपने फैंस तक पहुंचा रहीं हैं।

Advertisment


उन्होंने हाल ही में एक नई वीडियो शेयर की जो कि उनकी ट्रिप के आखिरी दिन की वीडियो है। इंस्टाग्राम पर साक्षी धोनी ने वीडियो पोस्ट की जिसमें हिमाचल प्रदेश की नॉर्मल जिंदगी देखने को मिल रही है।

Advertisment


साक्षी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा , "वाइल दिस एक्सपीरियंस एंड्स, इगर्ली वेटिंग फॉर व्हाट्स नेक्स्ट! वॉर्म हॉस्पिटैलिटी, सिंपल पीपल एंड a पिक्चरस्क place! सी यू सून हिमाचल!"

साक्षी की वीडियो पर फिदा हुईं अनुष्का शर्मा

Advertisment


वीडियो शेयर होने के बाद ही फैंस ने काफी मात्रा में वीडियो पर खूब प्यार बरसाया। फैंस के साथ ही अनुष्का शर्मा ने भी वीडियो को सराहते हुए साक्षी की वीडियो पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाते हुए हार्ट इमोटिकॉन डाला।



वीडियो पर साक्षी के कई फैंस ने काफी कमेंट किए हैं जिसमे से एक ने लिखा, " धोनी भाई कहां हैं ?" तो अन्य ने लिखा ," आई एम ए बिग फैन ऑफ माही" और तीसरे यूजर ने लिखा, " वाउ " । कई सारे अन्य यूजर्स ने उनके कमेंट सेक्शन में हार्ट और अन्य इमोटिकॉन्स की बरसात ही कर दी।



लोगों को वीडियो को देखने के बाद शायद माही ऊर्फ महेंद्र सिंह धोनी की झलक का इंतजार था पर ऐसा नहीं हो पाया।
एंटरटेनमेंट
Advertisment