Sapna Choudhary Revealed Son's Name: सपना चौधरी ने अपने बेटे के नाम का किया खुलासा, जानिए क्या है नाम

author-image
Swati Bundela
New Update


Sapna Choudhary Revealed Son's Name: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया। अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर सपना ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया, जानिए क्या है बेटे का नाम।

Advertisment

सपना चौधरी ने बताया अपने बेटे का नाम (Sapna Choudhary Revealed Son's Name)

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का बेटा 1 साल का हो चुका है। जन्मदिन के मौके पर सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी और फैंस के साथ अपने बेटे का नाम शेयर किया। सोशल मीडिया में सपना चौधरी हमेशा एक्टिव रहती है। सपना चौधरी को बोहोत फॉलो करते हैं। अब तक उनके फैंस इंतजार कर रहे थे कि का वो अपने बेटे का नाम बताएगी।

अपने बेटे के जन्मदिन पर सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा "मेरे शेर पोरस" यानी कि सपना ने अपने बेटे का नाम पोरस रखा है। भले ही सपना ने अपने बेटे का नाम बता दिया हो लेकिन उन्होंने अपने बेटे का चेहरा अभी भी सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया है।

लोगो ने दी सपना चौधरी को बधाई

वीडियो में सपना का बेटा कभी मिट्टी के साथ खेल रहा है तो कभी गाय के बीच खेलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में उनके पति की आवाज आ रही है। वीडियो में सपना ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उनका बच्चा आम नहीं है। लोगों ने सपना को उनके बेटे के जन्मदिन के लिए बधाई दी, कुछ समय में ही इस वीडियो को बहुत लाइक्स है और कई कमेंट भी आए।

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करे।





एंटरटेनमेंट