Advertisment

सौम्या टंडन ने COVID-19 वैक्सीन के लिए 'नकली आईडी' के इस्तेमाल की खबर को बताया गलत

author-image
Swati Bundela
New Update
कुछ वक़्त पहले भाबीजी घर पर है फेम सौम्या टंडन (Saumya Tandon) के बारे में खबरे आयी थी कि उन्होंने COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज़ पाने के लिए एक नकली पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था। सौम्या टंडन ने इस खबर को गलत बताया है। उन्होंने शुक्रवार, 4 जून को इस खबर पर अपनी बात साफ़ करते हुए ट्वीट किया और कहा कि उन्होंने मुंबई में अपने घर के पास से वैक्सीन की खुराक ली, न कि ठाणे से। सौम्या टंडन नकली आईडी खबर
Advertisment




"कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यह दावा करना कि मैंने अपनी पहली COVID वैक्सीन खुराक ठाणे में गलत तरीकों से ली है, झूठ है, मैंने पहली डोज़ ली है लेकिन उचित नियम का पालन करते हुए अपने घर के पास एक केंद्र से। कृपया झूठे रिपोर्टों और दावों पर विश्वास न करें।" सौम्या ने कहा।

Advertisment


https://twitter.com/saumyatandon/status/1400680101612646416?s=20



सौम्या के इस ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए एक यूजर ने कहा, "मैम आप क्लैरिफिकेशन के लिए 140 शब्द क्यों बर्बाद कर रही हैं। यदि आपने पहली डोज़ ली है तो बस अपने रजिस्ट्रेशन पेज का स्क्रीनशॉट अपलोड कर दे अपना वेरिफ़िएड सर्टिफिकेट भी अपलोड करें। मेरा मानना ​​​​है कि इस सारी अफवाहों को बंद करने का यह सबसे अच्छा तरीका है ”।
Advertisment




https://twitter.com/Goku50541497/status/1400704605911093248?s=20

Advertisment


राइटर प्रांजल चौधरी ने भी भ्रम को दूर करने के लिए अपने वैक्सीन प्रमाण पत्र को दिखाने के लिए कहा।



पत्रकार शाहिद अंसारी ने एक आईडी कार्ड की तस्वीर साझा की और टंडन से पूछा कि यह असली है या नकली, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, "नकली"।
Advertisment




https://twitter.com/saumyatandon/status/1400690570561945603?s=20

Advertisment


सौम्या के समर्थन करने के लिए एक फैन सामने आया और कहा, "मुझे समझ में नहीं आता कि मीडिया उचित सत्यापन के बिना गलत जानकारी क्यों फैलाता है। वे हर बार वही गलती करते हैं।" "मैम आपको उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। वे आँख बंद करके अफवाहें फैलाते हैं और आपके बारे में किसी भी असत्यापित रिपोर्ट का दावा करते हैं जो एक बहुत ही गंभीर चिंता का विषय है।"

Advertisment


https://twitter.com/saumyas_fan_raj/status/1400719468750274560?s=20



सौम्या टंडन नकली आईडी खबर
एंटरटेनमेंट
Advertisment