Advertisment

Seema Goyal: कौन है सीमा गोयल? पीयूष गोयल ने शादी की सालगिरह पर शेयर की कुछ खास तस्वीरें 

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Seema Goyal:  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 1 दिसंबर को अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मनाने के लिए अपने सोशल मीडिया पेज पर अपनी और अपनी पत्नी सीमा गोयल की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। पीयूष गोयल ने इस खास दिन पर 2 तस्वीरें शेयर की, जिसमे से एक उनकी शादी के दिन की है। जानिए सीमा गोयल और पीयूष गोयल के बारे में।

पीयूष गोयल और सीमा गोयल की सालगिरह 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उनकी पत्नी की शादी 30 साल पहले आज के दिन यानी 1 दिसंबर को हुई थी। इस दिन को याद करते हुए, पीयूष गोयल ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर अपनी पत्नी के साथ 2 तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर दोनों की शादी के दिन की है वहीं दूसरी तस्वीर किसी वेकेशन की लग रही हैं जहां दोनो पोज बनाते हुए बेंच पर बैठे हुए हैं। तस्वीरें शेयर करने के साथ पीयूष गोयल ने लिखा, तुम मुझे पूरा करती हो सीमा, शादी की 30वीं सालगिरह मुबारक! 

Advertisment

https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1465876437852819457?s=20

कौन है पीयूष गोयल और उनकी पत्नी सीमा गोयल? 



Advertisment


पीयूष वेदप्रकाश गोयल, भारत सरकार के एक राजनेता और कैबिनेट मंत्री हैं, जिनके पास कपड़ा मंत्री, वाणिज्य और उद्योग मंत्री आदि जैसे विभाग था। वह वर्तमान में महाराष्ट्र राज्य से राज्यसभा के लिए संसद सदस्य हैं, वे राज्यसभा में हाउस के वर्तमान नेता भी हैं। पीयूष गोयल की शादी एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सीमा गोयल से हुई है, और दोनों दो बच्चों के साथ हैं। उनका बेटा हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में ओनर/प्रेसिडेंट मैनेजमेंट (ओपीएम) प्रोग्राम कर रहा है।





किन मंत्रियों ने दोनों को सालगिरह पर बधाई दी

Advertisment

रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने जोड़े को बधाई दी और लिखा, "आप दोनों को सालगिरह मुबारक! आप दोनों के स्वस्थ और आनंदमय जीवन की कामना करता हूं।" इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी जोड़े को बधाई दी और कहा, ''आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। मैं कामना करता हूं कि आप दोनों अनंत वर्षों तक साथ रहें और खुश रहें।" 

https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1465902097656795137?s=20

कृषि और किसान कल्याण मंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने ट्विटर पर लिखा, "आप दोनों को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ व सुखी जीवन की मंगलकामना करता हूं।" पीयूष गोयल के इंस्टाग्राम पेज पर उनकी पोस्ट के नीचे, स्मृति ईरानी ने भी जोड़े को सालगिरह की शुभकामनाएं दी।

https://twitter.com/nstomar/status/1465920620886048770?s=20



न्यूज़
Advertisment