Advertisment

Sex Life Tips: परफेक्ट सेक्स लाइफ के लिए अपनाइये ये 5 तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update
रिलेशनशिप में आप अपने पार्टनर का साथ, उसका टाइम ,रेस्पेक्ट सबकुछ चाहते है। इन चीज़ो के अलावा एक और चीज़ है जो आपके रिश्ते को मज़बूत बनाती है , और वो है "सेक्स"। एक दूसरे के फिजिकली क्लोज आने से आपका रिश्ता और मज़बूत हो जाता है। अगर आप अपनी सेक्स लाइफ को मज़ेदार बनाना चाहते है तो अपनाये ये तरीके (बेहतर सेक्स लाइफ टिप्स )।

Advertisment

परफेक्ट सेक्स लाइफ के लिए अपनाइये ये 5 तरीके (बेहतर सेक्स लाइफ टिप्स ):



वर्कआउट करें

Advertisment


शरीर को फिट रखना आपकी सेक्स लाइफ को सीधे तौर पर अफेक्ट करता है। डांस, योग, हाइक करना, सलाद खाना, समय पर सोना और थोड़ा एक्स्ट्रा सोना आपके शरीर को नई एनर्जी से भरता है। इससे आपकी सेक्स की इच्छा बढ़ती है। सेक्स के दौरान शरीर को बहुत स्ट्रेंथ की ज़रूरत पड़ती है। कार्डियो वर्कआउट्स करने से आपका दिल एक्टिव होता है।

खुद को Satisfy करें

Advertisment


कहते हैं अगर आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तो कोई और क्यों करेगा! इसीलिए नियमित रूप से मास्टरबेट करें। इससे आप समझ पाएंगी कि आपको क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं। ये सच है कि मास्टरबेशन का कोई नुकसान नहीं होता। ये तो आपके आपसे रिलेशन्स बेहतर बनाता है।

एक-दूसरे को अपनी पसंद बताये

Advertisment


सेक्स को एक रोज़ का काम मत बनाइए। नाज़ुक पलों को एक-दूसरे के साथ एन्जॉय करें। अपने पार्टनर को अपनी पसंद की चीज़ें बताएं। ये मान लेना कि उन्हें सब पता होगा और वो सब खुद करेंगे, गलत है। आप दोनों दो अलग इंसान हैं, इसलिए आपकी पसंद-नापसंद अलग होंगी। जब तक आप दोनों एक-दूसरे से कहेंगे नहीं, आप एन्जॉय नहीं कर पाएंगे। इसीलिए खुद को प्लेजर देना अपने पार्टनर को सिखाएं।

वजाइना का ध्यान रखें

Advertisment


बेहतर सेक्स के लिए अपने जेनिटल्स का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। वैजाइना का ड्राई रहना, उसमें खुजली या बदबू आप दोनों के सेक्स एक्सपीरियंस को बर्बाद कर सकता है। इसीलिए सफाई का ध्यान रखें। इसके साथ ही लुब्रिकेशन भी बहुत ज़रूरी है।

फैंटेसी को खुलकर जिएं



हर किसी के दिल में सेक्स से जुड़ी बहुत सी फैंटेसी होती हैं। अपने पार्टनर को इसके बारे में खुलकर बताएं। दोनों की रज़ामंदी हो तो कुछ भी गलत या सही नहीं होता। दिल से अपनी और अपने पार्टनर की फैंटेसी को एंजॉय करें। ये आपको कुछ नयापन दिलाएगा और सेक्स को एक बेहतरीन एहसास बना देगा।
रिलेशनशिप
Advertisment