Shamita Shetty On Raj Kundra Case: शमिता शेट्टी ने राज कुंद्रा के मामले में तोडी चुप्पी

author-image
Swati Bundela
New Update


शमिता शेट्टी बिग बॉस के घर में कदम रख चुकी है। इससे पहले शमिता शेट्टी बिग बॉस के पिछले सीजन की रनरअप रहे चुकी है।

Advertisment

शमिता शेट्टी ने कही राज कुंद्रा मामले में ये बात (Shamita Shetty On Raj Kundra Case)

शमिता शेट्टी ने एक इंटरव्यू में राज कुंद्रा की बात आने पर कहा कि उन्होंने बिग बिग बॉस के नए सीजन में आने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि राज कुंद्रा के मामले को लेकर उन्हें बहुत ट्रोल किया जाता था। शमिता ने कहा कि उनका इस सब मामले से कोई लेना देना नहीं है इसके बावजूद भी उन पर सवाल उठाए गए और ताने कसे गए।

शमिता शेट्टी ने अपने व्यक्तिगत मामले को बताते हुए कहा कि हमारे परिवार के लिए यह समय बहुत कठिन है। बिना किसी गलती के मुझे बहुत कुछ सुनना पड़ा। इसीलिए वह चाहती थी कि वह बिग बॉस के घर में बंद हो जाए ताकि वह ऐसे ट्रोल और बातों से बचे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि " मैं अपने काम से पीछे नहीं हट सकती" और " द शो मस्ट गो ऑन"।

Advertisment

शमिता शेट्टी ने बिग बॉस शो को बताया मुश्किल वक्त का 

शमिता शेट्टी ने बताया कहा कि ईमानदारी से बताए तो इस समय लोग घर पर बैठे हैं या फिर घर से ही काम कर रहे हैं। शमिता ने कहा "घर बैठे लोगों को काम नहीं मिल रहा है और ऐसे में अगर मुझे घर में बंद रहने के पैसे मिल रहे हैं तो मैं यह काम क्यों ना करूं"।

राज कुंद्रा केस

राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी का आरोप है। कई दिनों तक राज कुंद्रा जेल में थे और कुछ दिनों पहले ही राज कुंद्रा को जमानत मिली है, शिल्पा शेट्टी ने इस बारे में बताया था कि उनको अपने पति के इन व्यापारिक मामलों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।