New Update
/hindi/media/post_banners/XldgUV00UeyeiUzyQYmI.jpg)
इस रविवार, सिंगिंग रियलिटी शो में, गुजरे जमाने की अदाकारा जीनत अमान गैस्ट के तौर पर आयी थी, कंटेस्टेंट्स ने उनके हिट गाने गाकर उनकी फिल्मों का जश्न मनाया। लेकिन शनमुखप्रिया ने लोकप्रिय बॉलीवुड क्लासिक चुरा लिया है गाना गाया ,यह गाना आशा भोसले ने गाया था।
कई नेटिज़न्स को शनमुखप्रिया का गाया हुआ गाना पसंद नहीं आया और उन्होंने उसे ट्रोल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने पुराने गानों को "बर्बाद" कर दिया और कुछ लोगों ने इस कंटेस्टेंट को एलिमिनेट करने की भी मांग की। कई लोगों ने उनके परफॉरमेंस की सराहना करने के लिए जज पर भी सवाल उठाये।
https://twitter.com/TuliVimmi/status/1401602740241895424?s=20
शनमुखप्रिया कौन है ?
- विशाखापत्तनम की रहने वाली, शनमुखप्रिया का संगीत के प्रति प्रेम उनके परिवार से आता है। उसने पांच साल की उम्र में परफॉर्म करना शुरू कर दिया था।
- जब वह दसवीं कक्षा में थी, तो उसने सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स में भाग लिया था।
- उसकी माँ एक स्कूल में संगीत पढ़ाती है और उसके पिता एक वायलिन प्लेयर हैं। शनमुखा के पिता ने एक बार खुलासा किया था कि जब वह जब बच्ची थी तब वह अलार्म घड़ी की धुन पर गुनगुनाती थी।
- शनमुखप्रिया इस साल इंडियन आइडल की ट्रॉफी के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक बनकर उभरे हैं। उन्होंने पहले वॉयस ऑफ इंडिया किड्स का खिताब भी जीता था जहां उन्होंने जजों और दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था।
- यह पहली बार नहीं है जब किसी 17 वर्षीय प्रतियोगी ने अपनी परफॉरमेंस के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही है। मौजूदा सीज़न की शुरुआत से ही शनमुख को अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है।
फ़ीचर इमेज क्रेडिट: इंडिया टुडे