Pornography Case : मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा केस में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को किया तलब, जानिये मामले से जुड़ी ये ज़रूरी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update


Sherlyn Chopra Raj Kundra Pornography Case : दिल बोले हद्दीपा एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने राज कुंद्रा केस से जुड़ी पूछताछ के लिए तलब किया है। राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 19 जुलाई को उनके ऐप के जरिए अश्लील सामग्री बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Advertisment

मुंबई पुलिस ने ANI को बताया, “मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को पोर्न फिल्म निर्माण मामले में पूछताछ के लिए आज पेश होने के लिए कहा है, जिसमें बिज़नेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था।”

Sherlyn Chopra Raj Kundra Pornography Case ANI Tweet :

https://twitter.com/ANI/status/1423461907965440002?s=20

Sherlyn Chopra Raj Kundra Pornography Case : जानिये मामले से जुड़ी ये 10 बातें



  1. शर्लिन चोपड़ा ने बिजनेसमैन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसने कहा कि 2019 में कुंद्रा ने उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया था।

  2. चोपड़ा ने खुलासा किया था कि उन्होंने अभिनेता शिल्पा शेट्टी के बिज़नेसमैन पति के खिलाफ FIR दर्ज की है। कुंद्रा को मुंबई पुलिस द्वारा "प्रमुख साजिशकर्ता" के रूप में नामित किया गया है।

  3. पोर्न केस विवाद के बीच, एमटीवी स्पिल्ट्सविला के पूर्व होस्ट ने गिरफ्तारी के डर से जमानत के लिए आवेदन किया। हालांकि मुंबई हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

  4. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के ऊपर आरोप लगाए हैं कि यह बिना बताए इनकी जगह पर आकर इनके साथ जबरजस्ती करने की कोशिश कर रहे थे। राज ने इनको किस करने की कोशिश की और शर्लिन से कहा कि इनकी और शिल्पा शेट्टी की रिलेशनशिप थोड़ी कॉम्प्लिकेटेड चल रही है।

  5. चोपड़ा ने आगे कहा कि कुंद्रा को धक्का देकर वह अपने वॉशरूम में जाकर छुप गईं।

  6. कुछ हफ्ते पहले शर्लिन ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने राज कुंद्रा के मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उसने वीडियो में खुलासा किया था कि वह इस मामले में इस साल की शुरुआत में मुंबई साइबर सेल को अपना बयान देने वाली पहली व्यक्ति थीं।

  7. अभिनेत्री ने स्पष्ट रूप से दावा किया था कि उसने पॉर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा से जुड़ी कंपनी आर्म्सप्राइम के बारे में अपनी बयान रिकॉर्डिंग प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों को सूचित किया था।

  8. इतना ही नहीं, बाद में Etimes की एक रिपोर्ट में, शर्लिन ने मार्च 2019 में राज कुंद्रा पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। अब, अभिनेत्री को इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है क्योंकि राज कुंद्रा अभी भी हिरासत में है।

  9. राज को पिछले महीने अश्लील सामग्री बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था ( Raj Kundra Pornography Case)। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई भी 10 अगस्त के लिए निर्धारित की गई है।

  10. वह अपने सहयोगी रयान थोर्प के साथ फिलहाल हिरासत में हैं और जांच की जा रही है। Sherlyn Chopra Raj Kundra Pornography Case Sherlyn Chopra Raj Kundra Pornography Case 

Advertisment

एंटरटेनमेंट