Shilpa Shetty And Raj Kundra Anniversary: शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं दीं, मुश्किल वक्त को सहने की बात करते हुए नजर आईं शिल्पा 

author-image
Swati Bundela
New Update


Shilpa Shetty And Raj Kundra Anniversary: शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को दी सालगिरह की शुभकामनाएं। 22 नवंबर 2009 को शादी करने वाले इस जोड़े ने आज अपनी 12वीं शादी की सालगिरह मनाई। अपने विशेष दिन पर, शिल्पा शेट्टी ने शादी से कुछ तस्वीरें शेयर की और राज कुंद्रा को समर्पित एक नोट में प्रोमिस, कमिटमेंट और फैथ के बारे में लिखा। जानिए क्या कह रहीं हैं शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा से इस नोट में। 

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं दीं

Advertisment

आज शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी और राज कुंद्रा की कुछ अनदेखी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए उनके लिए एक नोट लिखा। इस नोट में शिल्पा लिखतीं हैं, "यह क्षण और दिन 12 साल पहले, हमने एक वादा किया था और उसे पूरा करना जारी रखेंगे; अच्छे समय को साझा करने और कठिन समय को सहने के लिए, प्यार पर भरोसा करेंगे और भगवान हमें रास्ता दिखाएं  ... साथ-साथ, दिन-ब-दिन। 12 साल और गिनती नहीं। सालगिरह मुबारक हो, कुकी!" इसके साथ ही अभिनेत्री लिखतीं हैं, "यहाँ कई और इंद्रधनुष, हँसी, माइलस्टोंस, और हमारी बेशकीमती चीज़ें.. हमारे बच्चे।" और अंत में, "हमारे सभी शुभचिंतकों का दिल से आभार, जो हर समय हमारे साथ रहे हैं।" 

https://twitter.com/TheShilpaShetty/status/1462490085090156547?s=20

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की शादी

लंदन के बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी करने से पहले शिल्पा शेट्टी देश की सबसे डिजायरेबल महिलाओं में से एक थीं। कपल की शादी काफी ग्रैंड अफेयर थी। शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। इस जोड़े ने शादी से एक महीने पहले जुहू मुंबई के राज कुंद्रा के बंगले में सगाई करी थी इस जोड़े ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक भव्य स्वागत समारोह भी आयोजित किया जो उनकी शादी के बाद मुंबई के एक पॉश होटल में हुआ था। 

शिल्पा ने अपने सभी फंक्शन के लिए डिजाइनर तरुण तहिलियानी के कपड़े पहने, वहीं दूसरी तरफ उनके दूल्हे राज कुंद्रा ने शादी और रिसेप्शन दोनों के लिए शांतनु और निखिल के आउटफिट चुने। ऐसा माना जाता है कि शिल्पा शेट्टी शादी की साड़ी जिस पर लाल स्वारोवस्की क्रिस्टल लगे हुए थे उसकी कीमत 50 लाख रुपये थी। 

राज कुंद्रा पर केस 

Advertisment

राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने जुलाई में गिरफ्तार किया था। मोबाइल ऐप पर अश्लील क्लिप के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े मामले में। उन्हें 20 सितंबर को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 50000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इस साल की शुरुआत में पोर्नोग्राफी के मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से मीडिया की जांच के घेरे में हैं। राज कुंद्रा तब से लो प्रोफाइल मेंटेन कर रहे हैं। 

कपल हाल ही में धार्मिक यात्रा के लिए हिमाचल प्रदेश गए थे। उन्हें राज्य के कुछ मंदिरों में जाते देखा गया। इससे पहले शिल्पा ने जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा की थी, जब राज जेल में थे। शिल्पा ने राज की बेल को लेकर कई मनातें भी मांगी। 


एंटरटेनमेंट न्यूज़