Advertisment

राज कुंद्रा की पत्नी होने के कारण ट्रोल हो रही है शिल्पा शेट्टी: आखिर लोगों को प्रॉब्लम क्या है?

author-image
Swati Bundela
New Update
राज कुंद्रा पॉर्न केस : पिछले कुछ दिनों से बिज़नेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) का नाम विवादों में है। हर रोज़ उनके पॉर्न मामले से जुड़ी कोई नई बात सामने आती है। मुंबई पुलिस द्वारा पॉर्न कंटेंट प्रोडक्शन में कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी सुर्खियों में है। लोग अभिनेत्री से उनके पति पर लगे आरोपों पर सवाल पूछ रहे है।

Advertisment


https://twitter.com/saneitizer/status/1417717355707179012?s=20



हालांकि पुलिस ने ये साफ कर दिया है कि राज कुंद्रा के मामले में अभी तक पत्नी शिल्पा शेट्टी की "सक्रिय भूमिका" का कोई सबूत नहीं है। आपको बता दे कि इस मामले में, 46 वर्षीय अभिनेत्री का नाम इंटरनेट पर बेरहमी से घसीटा जा रहा है, उन पर तरह -तरह के मीम्स बनाये जा रहे है। पूरे देश में उसे एक आरोपी की पत्नी के रूप में देखा जा रहा है।
Advertisment




19 जुलाई को कुंद्रा की गिरफ्तारी के तुरंत बाद से ही सोशल मीडिया पर ऐसे भड़काऊ मीम्स आना शुरू हो गए जिसमे शेट्टी का मज़ाक उड़ाया गया ,उनकी पर्सनल ज़िन्दगी पर तंज कसा गया है। आम जनता कब से जज, जूरी और जल्लाद बन गई? क्या सोशल मीडिया पर बिना आरोप साबित हुए ,या किसी व्यक्ति के जुर्म पर दूसरे व्यक्ति को सूली पर चढ़ाना यानी ट्रोल करना सही है? क्या इससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है ?

Advertisment

राज कुंद्रा की पत्नी होने के कारण ट्रोल हुईं शिल्पा शेट्टी: आखिर लोगों को प्रॉब्लम क्या है?



लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक़, मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को पोर्न प्रोडक्शन मामले की जांच में शेट्टी और कुंद्रा के घर पर छापा मारा। (यहाँ पढ़े पूरी खबर) अदालत ने 27 जुलाई को मामले की सुनवाई के साथ कुंद्रा को चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रैकेट में "प्रमुख साजिशकर्ता" बताते हुए, व्हाट्सएप चैट प्राप्त किये है जो कुंद्रा के खिलाफ मुख्य सबूत हैं।
Advertisment




पति पर हो रही इन कार्यवाही के बीच शिल्पा शेट्टी के खिलाफ ऑनलाइन ऑनलाइन ट्रोलिंग बहुत तेज़ी से हो रही है। नेटिज़न्स इस पूरे सिचुएशन में धड़कन अभिनेत्री की स्थिति का मज़ाक उड़ा रहे हैं। लोगों का ऐसा व्यवहार हमारे समाज के गहरे सेक्सिस्ट नज़रिये को दिखाता है। जिसमें एक महिला को उसके पार्टनर की परिस्थितियों से अलग रखना बेहद मुश्किल नज़र आता है।

Advertisment


कुछ इस तरह लोग शिल्पा शेट्टी को ट्रोल कर रहे है :

Advertisment


https://twitter.com/HasnaZaruriHai/status/1417404031111098370?s=20



https://twitter.com/Honey20148/status/1417448046753841157?s=20
Advertisment




https://twitter.com/ASHNA12209283/status/1417464888734019585?s=20

क्या हर स्थिति में महिला पर सवाल उठाना सही है ? राज कुंद्रा पॉर्न केस



शेट्टी ऐसी स्थितियों में एक अकेली उदाहरण नहीं है जहां एक महिला को अपने साथी के कर्मों या कुकर्मों का खामियाजा भुगतना पड़ा है। जब भी विराट कोहली क्रिकेट मैच में खराब प्रदर्शन करते हैं, तो ट्रोल उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा होती हैं। पिछले साल, देश के एक बड़े वर्ग ने अपने प्रेमी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद रिया चक्रवर्ती को ट्रोल करने की सारी हदे पार कर दी थी।



'उसने कुछ किया होगा।' 'उसने उसे ऐसा क्यों बनने दिया?' 'अगर वह एक समझदार और अच्छी पार्टनर होती, तो वह गलत रास्ते पर नहीं जाता।'



क्या महिलाओं को सॉफ्ट टारगेट मानकर उनकी गरिमा और जीवन को दांव पर लगाना बंद करने का समय नहीं है? क्या किसी भी मामले में महिला को घसीट के केस सुलझ जायेगा? कानून अपना काम करेगा इसलिए आप भी अपना काम कीजिये।



आर्टिकल में व्यक्त किये गए विचार लेखक के अपने विचार हैं।
ओपिनियन
Advertisment