Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के बारे में 10 बातें

film-and-theater | bollywood: श्रद्धा कपूर एक भारतीय एक्ट्रेस और सिंगर हैं। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म से वह काफी मशहूर हो गई है।

Swati Bundela
03 May 2022 | अद्यतनित 03 Mar 2023
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के बारे में 10 बातें

Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर फैक्ट्स - "हैदर" की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हमेशा अपने शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीता है। अपनी मासूम किरदार के साथ बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। उनकी फिल्म "आशिकी 2" उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। हालांकि, उनके जीवन के बारे में ज्यादा ही कुछ लोगों को पता होगा। आइए जानते हैं उनके जीवन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें। 

श्रद्धा कपूर के बारे में 10 बातें

• श्रद्धा कपूर एक भारतीय एक्ट्रेस और सिंगर हैं। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म से वह काफी मशहूर हो गई है।

• श्रद्धा कपूर आधी मराठी और आधी पंजाबी है। क्योंकि इनके पिता शक्ति कपूर पंजाबी है और उनकी मां शिवांगी मराठी है।

• श्रद्धा कपूर ने अपनी 12वी कक्षा की परीक्षा में 95% से अधिक अंक हासिल किए थे। उनके मां-बाप चाहते थे कि वह एक्टिंग से परे कुछ करें। लेकिन श्रद्धा ने अपनी दिल की सुनी और एक्टिंग को चुना। श्रद्धा बचपन से ही टॉमबॉय की तरह रहती थी।

• वह रितिक की फिल्म "कहो ना प्यार है" के बाद से रितिक की फैन बन गई थी। यहां तक कि वह उनकी फोटो को दीवार पर चिपकाती थी।

• वह ट्रेंड सिंगर है, यहां तक कि उनकी मां और नानी भी ट्रेंड क्लासिकल सिंगर है। उनकी फिल्म "एक विलेन" में "गलियां" सॉन्ग सिंगर के रूप में डेब्यू किया था।

• उन्हें चाय बहुत पसंद है, दो कप चाय उसका दिन बना सकती है। इसके अलावा जापानी खाना, कपकेक और चॉकलेट के भी शौकीन हैं।

• श्रद्धा वैसलीन, वीट, लिप्टन, ड्युलक्स और लैक्मे इंडिया की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

• वह बार-बार अपने पिता की फिल्में देख सकती है। 'अंदाज अपना अपना' श्रद्धा कपूर की फेवरेट फिल्म है। श्रद्धा कपूर के लिए उनके पिता उन्हें प्रेरित करते हैं।

• वह कई फिल्मों में किरदार निभाने के अलावा वह कई एक्सेंट में भी बात कर सकती हैं। उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि वह रशियन और ब्रिटिश सहित कई लैंग्वेज में बात कर सकती है।

• श्रद्धा को बोस्टन यूनिवर्सिटी में उनका नाटक देखने के बाद सलमान खान ने उन्हें एक फिल्म में काम करने के लिए ऑफर किया था। वह उस समय 16 साल की थी। (श्रद्धा कपूर फैक्ट्स)

image widget

अगला आर्टिकल