Toxic Relationship: क्या कहीं आप भी तो नहीं है एक गलत रिश्ते में

आप अगर टॉक्सिक रिलेशनशिप (toxic relationship) को जल्दी पहचान लेते हैं तो आपको नुकसान भी कम होगा क्यूंकि आप इससे जल्दी दूर हो जाएंगे। जाने इस ब्लॉग में क्या कहीं आप गलत रिश्ते में तो नहीं है-

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Relationship Advice

Toxic Relationship

Toxic Relationship: हमारे रिलेशनशिप का समय हमारे लिए गोल्डन पीरियड माना जाता है। बहुत लोगों के लिए यह समय बहुत ही खूबसूरत होता है। तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों के लिए यह समय काफी ज्यादा कठिन और हार्ट ब्रेकिंग होता है। बहुत से लोग इस दौर से आसानी से उबर जाते हैं, तो वहीं कुछ लोग इस दौर के चलते बहुत लॉस में चले जाते हैं। आप अगर टॉक्सिक रिलेशनशिप (toxic relationship) को जल्दी पहचान लेते हैं तो आपको नुकसान भी कम होगा क्यूंकि आप इससे जल्दी दूर हो जाएंगे।

What are the signs of toxic Relationship

अपने आपका और अपने स्थान का रखें ध्यान

Advertisment

अक्सर लोग रिलेशन में आते ही, वह खुद से ज्यादा सामने वाले का या अपने पार्टनर का ध्यान रखने लगते हैं। यह गलत नहीं है, लेकिन आपको खुद को नहीं भूलना चाहिए। आपको खुद के पर्सनल स्पेस का ध्यान रखना चाहिए। आपको यह भी आकना चाहिए कि आपका पार्टनर आपको कौनसा स्थान दे रहा हैं। कहीं आप रिलेशन को बचाने के चक्कर में खुद से या अपने स्थान से दूर तो नहीं होते जा रहे। यदि ऐसा है तो आपको रिलेशनशिप (relationship) को जरूर से ब्रेक देना चाहिए।

आपको घुटन तो महसूस नहीं हो रही

बहुत सी ऐसी जगह होती है जहां जाना आपको पसंद नहीं होता। कुछ काम करना आपको पसंद नहीं होता, कुछ तरह के कपड़े आपको पहनना पसंद नहीं होता, कुछ कहना या पीना आपको पसंद नहीं होता। आपकी इन सभी समस्याओं में क्या आपका पार्टनर आपका साथ देता है, क्या वह आपको कम्फर्ट करने के लिए फोर्स नहीं करता। आपको यह जरूर आंकना चाहिए। अगर आपका पार्टनर आपके ना चाहते हुए भी आपको किसी भी चीज के लिए फोर्स करता है, तो आपको घुटन महसूस हो सकती है। यह समस्या आगे चलकर एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में बदल सकती है।

ego का रखें ध्यान

Advertisment

बहुत से रिलेशनशिप में समस्या कंकर्न पार्टनर का ईगो होता है। आप एक ऐसे इंसान के साथ कभी खुश नहीं रह सकते जो आपको बार - बार जज करता है। खुद को सुपीरियर मनाने वाले व्यक्ति अपनी ईगो के चक्कर में आपको शायद बार बार हर्ट कर सकते हैं। अगर आपका पार्टनर जरूरत से ज्यादा एगोइस्टिक (egoistic) है, तो आपको जल्द ही उनसे दूर हो जाना चाहिए।

Toxic Relationship relationship signs of toxic Relationship