फिल्म शेरशाह रिलीज़ पर सोशल मीडिया का रिएक्शन कैसा रहा ? जानिए यहाँ

author-image
Swati Bundela
New Update


इंडिपेंडेंस डे के कुछ दिनों पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और किआरा अडवाणी आर्मी से जुडी मूवी लेकर आये हैं। यह फिल्म विष्णुवर्धन ने डायरेक्ट की है और यह कारगिल वॉर में शहीद हुए कप्तान विक्रम बत्रा की स्टोरी के बारे में है। पहले इस फिल्म को बनाने वाले सभी लोग इसे थिएटर में रिलीज़ करना चाहते थे लेकिन कोरोना के चलते अब इन्होंने इसे डिजिटली OTT प्लेटफार्म पर ही रिलीज़ कर दिया है।

Advertisment

शेरशाह फिल्म कारगिल वॉर के एक ऐसे हीरो की कहानी बताता है जिस ने अपने देश भारत आगे कभी कुछ नहीं सोचा और अपनी जान भी कुर्बान कर दी। इस फिल्म में सिद्धार्थ का आर्मी के लिए कोड नाम शेरशाह होता है।

फिल्म की पहली बार 2018 में घोषणा की गई थी, और COVID-19 प्रतिबंधों के बाद एक नाटकीय रिलीज़ की तैयारी कर रही थी, अब इसे सीधे OTT पर रिलीज़ किया जा रहा है। यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित है, और धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित है। आडवाणी और मल्होत्रा ​​के अलावा फिल्म में शिव पंडित, शताफ फिगर, पवन चोपड़ा, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, निकितिन धीर, राज अर्जुन और प्रणय पचौरी भी हैं।

शेरशाह फिल्म ऑनलाइन कहाँ देखें?

शेरशाह अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग कर रहा है। प्लेटफॉर्म की वैध सदस्यता वाला कोई भी व्यक्ति अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कभी भी देख सकता है।

Advertisment

https://twitter.com/SidMalhotra/status/1423879092739313669

मल्होत्रा ने 7 अगस्त को ट्वीट करके बताया था कि यह फिल्म उनक कितने क्लोज़ है और स्पेशल है। इनके लिए एक इंडियन आर्मी के इतने मजबूत दिल के इंसान की कहानी बताना एक गर्व की बात है।

शेरशाह रिलीज़ पर सोशल मीडिया का रिएक्शन

फिल्म देखने के बाद अभिनेत्री नेहा दुहपिया ने ट्वीट किया, "शेरशाह देखने का सौभाग्य मिला। यह फिल्म हमारे सबसे बहादुर #CaptVikramBatra पर बनी है और इस कहानी को चित्रित करने के लिए बहुत ताकत और साहस चाहिए। इस युद्ध को जीने वाली पीढ़ी के लिए फिल्म इतनी सारी भावनाओं को सामने लाती है कि सभी को एक में फिट करना मुश्किल है। ” देखिये और क्या रहे लोगों के रिएक्शन -

https://twitter.com/NehaDhupia/status/1425511701789687818

https://twitter.com/taran_adarsh/status/1425648324313378820





एंटरटेनमेंट