Advertisment

सोनम कपूर और हस्बैंड आनंद आहूजा की कहानी किसी फेयरीटेल से कम नहीं ?

author-image
Swati Bundela
New Update
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर ने बिज़नेसमैन आनंद आहूजा से 8 मई 2018 में शादी करली थी। पर कैसे ? कब हुआ इन्हे प्यार ? किसने किया प्रपोज़ ? क्या थी शुरुवात ? आज हम इन सभी सवालों का जवाब आपको देंगे और बताएंगे कि क्यों सोनम कपूर और हस्बैंड आनंद आहूजा की कहानी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है -
Advertisment
सोनम कपूर आनंद आहूजा फेयरीटेल

1. क्या सोचकर हुई थी शुरुवात ?

Advertisment


आपको जानकार हैरानी होगी की आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को पहले उनके एक दोस्त के लिए पसंद किया था और बाद में उनका ही चक्कर चल पड़ा। इनकी शुरुवात हुई तो कुछ और सोच कर थी पर अंत में इनको बेहद प्यार हो गया। ये आज बॉलीवुड के एक नामी कपल के रूप में जाने जाते हैं।

Advertisment

2. कैसे मिले थे सोनम कपूर और आनंद आहूजा पहली बार ?



इस वक़्त सोनम इनकी फिल्म " प्रेम रतन धन पायों " के प्रोमोशंस में बिजी थीं। यह फिल्म इनकी बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ आयी थी जो काफी हिट हुई थी। एक रात सोनम के कुछ फ्रेंड्स ने सोनम को कहा कि चलो ताज होटल के बार में पार्टी करने चलते हैं। सोनम ने पहले बहुत मना किया पर आखिर में इनके दोस्तों ने इन्हे मना लिया। वहीं पर सोनम आहूजा से पहली बार मिली थीं।

Advertisment

3. ताज होटल के बार में क्या हुआ था ?



सोनम जब ताज पहुंची तो वहां पर आनंद और सोनम के एक दोस्त पहले से ही मौजूद थे। तब सोनम को समझ आया कि उनके दोस्त उन्हें यहाँ डेटिंग के लिए लाए हैं। आनंद अपने दोस्त के लिए सोनम को पसंद करते थे और चाहते थे कि सोनम उनके दोस्त को डेट करे। लेकिन सोनम को वो लड़का बिलकुल भी पसंद नहीं आया था और सोनम ने एक इंटरव्यू में कहा कि उस लड़के को देखकर उनको अपने भाई हर्ष कि याद आ गयी थी और वो हर्ष जैसा लड़का बिलकुल भी डेट नहीं करना चाहेगीं।

Advertisment

4. कैसा था आहूजा का फ्रैंड ?



सोनम को जिस लड़के से उनके फ्रेंड्स ने मिलवाया था वो लबा था और उसको हिंदी फिल्में बहुत पसंद थी। सोनम की तरह उसको भी पढ़ना बहुत पसंद था। लेकिन फिर भी वो सोनम को वो पसंद नहीं था। वो एकदम सोनम के जैसे था और उनकी सोच आपस में बहुत मिलती भी थी। सोनम ने लड़के की जगह आनंद से खूब बातें की थीं। जब कि वो सिर्फ एक मिडिलमैन कि तरह आये थे।

Advertisment

5. सोनम कपूर ने रिलेशनशिप पर क्या एडवाइस दी ?



सोनम कपूर ने कहा कि हमें लगता है जिस से हमारी सोच मिलती है हमें उसी से प्यार और शादी करना चाहिए पर ऐसा नहीं है। आनंद और मेरी सोच बिलकुल अलग है और फिर भी हम आपस में इतने खुश हैं। उस रात सोनम पूरे वक़्त आनंद से ही बात करती रहीं थी। उस वक़्त आनंद को पता तक नहीं था कि सोनम अनिल कपूर की बेटी हैं।

Advertisment

6. सोनम - क्या अभी भी आप मुझे आपके दोस्त से बात करवाना चाहते हैं ?



बार से घर जाने के बाद सोनम को आनंद ने रातको 2 : 30 बजे मैसेज किया था कि क्या आप सिंगल हो और क्या आप मेरे दोस्त के साथ सेट हो सकते हो ? तब सोनम ने कहा था कि नहीं और मुझे इतनी रात को कोई मैसेज करे बिलकुल पसंद नहीं और ऐसे ही इनकी बात की शुरुवात हुई।

7. आनंद को हो गया था प्यार



कुछ समय बाद सोनम ने आनंद से पूंछा कि क्या अभी भी आप मेरी बात आपके दोस्त से करवाना चाहते हो। आनंद ने कहा नहीं अब में खुद तुम्हे अपने पास चाहता हूँ।

8. इसके बाद इन्होने शानदार शादी की



बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर ने बिज़नेसमैन आनंद आहूजा से 8 मई 2018 में शादी करली थी। इनकी शादी के वीडियो और फोटोज पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के प्रोफेशन कितने अलग थे लेकिन जिनको मिलना होता है वो मिल ही जाते हैं।



 
एंटरटेनमेंट सोनम कपूर आनंद आहूजा फेयरीटेल
Advertisment