Advertisment

Sonu Sood's Sister To Enter Politics: कौन है सोनू सूद की बहन? किस पार्टी को जॉइन करेंगी सूद की बहन? 

author image
Swati Bundela
15 Nov 2021
Sonu Sood's Sister To Enter Politics: कौन है सोनू सूद की बहन? किस पार्टी को जॉइन करेंगी सूद की बहन? 



Advertisment

Sonu Sood's Sister To Enter Politics:  फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग, राजनीति में कदम रख रहे हैं। कई सारे अभिनेताओं, अभिनेत्रियों, डायरेक्टर आदि ने फिल्म इंडस्ट्री की फील्ड को छोड़कर पॉलिटिक्स में जुड़ रहे हैं। रविवार को, एक्टर और फिलांथ्रोपिस्ट सोनू सूद ने अनाउंस किया की उनकी बहन मालविका सूद पंजाब इलेक्शन में हिस्सा लेने वाली हैं। 

कौन है सोनू सूद की बहन? 

सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए लड़ेंगी। मालविका सूद सच्चर सोनू सूद की छोटी बहन हैं। 38 वर्षीय मोगा जिले के रहने वाले हैं। मालविका मोगा क्षेत्र में अपने सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वो एजुकेशन, हेल्थ और एम्प्लॉयमेंट की फील्ड में काम करती हैं। मालविका एक एनजीओ नेम सूद चैरिटी फाउंडेशन भी चलाती हैं अपनी भाई सोनू सूद के साथ।

Advertisment

मालविका सेवा करने के लिए हमेशा आगे होती हैं। मालविका मोगा डिस्ट्रिक्ट से इलेक्शन में हिस्सा लेंगी। हालांकि मालविका किस पार्टी को जॉइन करने वाली हैं यह अभी तक इलान नहीं हुआ। 

सोनू सूद ने राजनीति में आने के बारे में क्या कहा? 

सोनू सूद ने घोषणा की, कि फिलहाल वह राजनीति में नहीं आ रहे हैं, लेकिन अपनी बहन को बेहतर तरीके से समाज की सेवा करने के लिए समर्थन देंगे। सोनू सूद ने हाल ही में, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की थी और 2 घंटे से अधिक समय तक बातचीत की थी। इसके साथ ही कुछ समय पहले उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मीटिंग की जिससे उनके राजनीति में आने के बारे में थोड़ा अंदाजा लगाया जा सकता है। 

Advertisment

सोनू सूद ने मालविका के राजनीति ज्वाइन करने के बारे में क्या कहा? 

सोनू सूद ने कहा, उनकी बहन ने अतीत में बहुत काम किया है और अपनी गतिविधियों को बढ़ाना और देश की सेवा करना चाहती हैं। इसके साथ ही सोनू ने कहा की, मालविका लोगों से जो वादा करती हैं, उस पर कायम रहने का दावा करती है। और अगर वह देने में विफल रहती है तो वह हार मान लेगी (राजनीति)। 

सोनू सूद ने भी मालविका कौन सी पार्टी जॉइन करेंगी उसके बारे में कुछ नहीं बताया। सोनू सूद ने कहा, हम सही समय पर पार्टी के बारे में बताएंगे। और कहा, पार्टी महत्वपूर्ण नहीं बल्कि नीति है। मेरी बहन लोगों और समाज की सेवा करेगी। आप और कांग्रेस दोनों अच्छी पार्टियां हैं। इसके साथ ही सोनू सूद ने पंजाब के लोगों को अभी अपनी बहन मालविका को सपोर्ट करने को कहा और कहा की उनके पॉलिटिक्स को ज्वाइन करने के प्लान के बारे में बाद में बताएंगे।

 



/wp:tadv/classic-paragraph
Advertisment
Advertisment