Advertisment

तापसी पन्नू ने मिथाली राज बायोपिक 'शाबाश मिठू' के लिए शूटिंग शुरू की

author-image
Swati Bundela
New Update
तापसी पन्नू  शाबाश मिठू: तापसी पन्नू की आने वाली नयी फिल्म “शाबाशमिठू ” जो की एक बायोपिक है, भारतीय महिला क्रिकेटर – मिथाली राज के ऊपर है। मिथाली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी हैं।
Advertisment


महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिथाली राज पर बन रही बायोपिक शाबाश मिठू का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है तापसी पन्नू ने 2019 में मिथाली राज के जन्मदिन पर इस प्रोजेक्ट के साथ अपने जुड़ने की घोषणा की थी।



यह फिल्म पहले फरवरी 2021 में रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज़ करने की तरीक आगे बढ़ा दी है। अभी शाबाश मिठू की रिलीज़ होने की तरीक तय नहीं है।
Advertisment




तापसी ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल के ज़रिए शेयर की जानकारी , तापसी पन्नू जो इस फिल्म में मिथाली राज का किरदार निभा रही हैं वह अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से कुछ अपडेट डालती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्म से एक पिक्चर शेयर किया जिसमे वह जिमसे वह बैटिंग करने के लिए तैयार दिखाई दे रही हैं।

Advertisment


" लेट्स गो" #shabashmithu #womeninblue , उहोंने कैप्शन में लिखा।

Advertisment

6 बातों की अपेक्षा हम इस मूवी से कर सकते हैं-





  1. इस फिल्म में महिला क्रिकेटर की लाइफ की कठिनाइयों के बारे में बात की जाएगी।


  2. मिथाली राज को खेल जगत में महिला क्रिकेट टीम का तेंदुलकर भी कहा जाता है। जो अपने आप में काफी बड़ी बात है। मिथाली ने कुछ ही सालों में अपने नाम कई रिकॉर्ड भी बना लिए हैं। तो इसमें उनकी उपलब्धियों के बारे में भी बात की जाएगी।


  3. सूत्रों के अनुसार तापसी ने मिथाली का रोल करने के लिए काफी प्रैक्टिस और ट्रेनिंग की है। इससे लोगों को तापसी पन्नू की एक बेहतरीन एक्टिंग देखने की उम्मीद है।


  4. यह फिल्म खेल जगत में महिला क्रिकेट की प्रशंसा को भी बढ़ावा देगी।


  5. भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान मिथाली राज कैसे मेहनत करके कामियाब हुयी इस बारे में भी बात की जाएगी।


  6. हिंदुस्तान में एक महिला को खेल जगत में किन किन चीज़ों का सामना करना पड़ता है वह भी बताया जायेगा।




 
एंटरटेनमेंट
Advertisment