Tadap Film With Intense Romance: आ रही है तारा सुतारिया और अहान शेट्टी की नई फिल्म, फिल्म है रोमांस से भरपूर

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

तारा सुतारिया और अहान शेट्टी की नई फिल्म "तड़प" में है भारी रोमांस। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है जानिए फिल्म की कहानी क्या है।

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ नजर आएगी तारा सुतारिया 

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की नई फिल्म "तड़प" का ट्रेलर आ चुका है। यह फिल्म साजिद नादियादवाला की है। तड़प ये तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म आरएक्स हंड्रेड की रिमेक है। इस फिल्म को म्यूजिक प्रीतम ने दिया है जो बोहोत ही भावुक है। फिल्म रोमांटिक थीम पर आधारित है और इस फिल्म में तारा सुतारिया और अहान शेट्टी का इंट्रेंस रोमांस नजर आने वाला है। इस फिल्म में तीव्र, भावुक संगीत दिया गया है।

Advertisment

फिल्म के ट्रेलर में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया के बीच एक अच्छी केमिस्ट्री नजर आने वाली है। तड़प फिल्म के डायरेक्टर मिलन लूथरिया ने कहा की तड़प एक अलग किसम की लव स्टोरी है जो बाकी लव फिल्म से अलग है। इस फिल्म में इंटेंस रोमांस नजर आने वाला है और लोगों को बहुत अच्छा संगीत सुनने मिलने वाला है। तड़प एक लोगों की आंख खोलने वाली फिल्म है और यह लोगों को जरूर पसंद आएगी। फिल्म में अहान शेट्टी का किरदार एक गुस्सैल इंसान का है जो तारा सुतारिया के प्यार में पागल होता है। अहान शेट्टी के लिए यह पहली फिल्म है जिसमें वह एक चैलेंजिंग किरदार निभा रहा है।

तड़प फिल्म में नजर आएगा गहरा रोमांस (Tadap Film With Intense Romance)

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की यह पहली फिल्म है जिसमें उन्होंने इंटेंस रोमांस का प्रदर्शन किया है। फाइल में अहान और तारा सुतारिया की लव केमिस्ट्री दिखाई गई है। इस फिल्म के ट्रेलर में कई किसिंग सीन और रोमांस सीन नजर आ रहे हैं। फिल्म में अहान शेट्टी को प्यार में पागल दिखाया है जबकि तारा सुतारिया को एक सुंदर और अच्छी लड़की का किरदार दिया है।

Advertisment



Advertisment




एंटरटेनमेंट