बच्चे को हाइजीन मेंटेन करना कैसे सिखाएं ?

author-image
Swati Bundela
New Update
नाक, कान, मुँह और नाख़ून। इसलिए आज हम आपको बताएंगे बच्चे को हाइजीन मेंटेन करना कैसे सिखाएं  -

1. नाक कान साफ़ करना क्यों है जरुरी ?


कई ऐसी चीज़ें होती हैं जो हम नहाते समय ही साफ़ करते हैं। जैसे कि हमारी नाक जब आपका बच्चा नहाता तब उसको अच्छे से नाक साफ़ करने को कहें और उसकी आदत में डालें। ऐसे ही हर संडे तो संडे सब लोग एक दूसरे के कान साफ़ कर सकते हैं।

2. मुँह की सफाई क्यों है जरुरी ?


मुँह की सफाई सबसे जरुरी होती हैं क्योंकि यहीं से सब हमारे पेट में जाता है। अगर आप समय समय पर मुँह साफ़ नहीं करेंगे तो आपके मुँह में कीटाड़ू पैदा हो सकते हैं। यह कीटाड़ू आपके दांत भी सड़ा सकते हैं और आपके पेट की समस्या का कारण भी बन सकते हैं।

3. नाखून ना काटने से क्या नुकसान होते हैं ?


बच्चे के नाख़ून हमेशा काट कर रखें क्योंकि बच्चे बार बार हांथ मुँह में डालते हैं। जिस से की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। बच्चे को हमेशा सूती और धुले कपड़े पहनाएं। इसके साथ साथ बच्चा जो भी चीज़ें छूता है उन्हें भी साफ़ करती रहें जैसे खिलोने, मोबाइल और किताबें।

4. दोनों टाइम ब्रश करने के फायदे ?


दोनों टाइम ब्रश करते रहने से रात का खाना सुबह तक मुँह में सड़ नहीं पाता है। इस से आप कई बीमारियों से बचते हैं। इस से आपके बच्चे के दांत नहीं सड़ेंगे और वो हमेशा इस अच्छी आदत को फॉलो करते रहेंगे।

5. नहाना कैसे चाहिए ?


बच्चे हमेशा जल्दबाज़ी में अच्छे से नहीं नहाते हैं। ऊपर ऊपर से पानी डालने की जगह बच्चे को सिखाएं कि कैसे शरीर का हर एक हिस्सा साफ़ करना जरुरी होता है खास कर के अंडरआर्म्स, गर्दन और मैन पार्ट्स।
सेहत पेरेंटिंग बच्चे को हाइजीन मेंटेन