Things To Know About Rajkummar Rao's Wedding: जानिए राजकुमार राव और पत्रलेखा के शादी के बारे में कुछ खास बातें

author-image
Swati Bundela
New Update


राजकुमार राव और पत्रलेखा करने वाली है शादी। जाने राजकुमार राव पत्रलेखा के शादी के बारे में कुछ खास बातें।

Advertisment

जानिए राजकुमार राव और पत्रलेखा के रिलेशनशिप के बारे में ( Things To Know About Rajkummar Rao's Wedding)

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। राजकुमार राव के अलावा कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी भी एक हॉट टॉपिक बन चुका है। राजकुमार राव ने पत्रलेखा के साथ लव सेक्स और धोखा फिल्म में काम किया था जिसके बाद दोनों की पहचान हुई। राजकुमार राव ने बताया कि फिल्म में जिस तरह का किरदार उन्होंने निभाया था वैसे ही वह असल जिंदगी में है ऐसा पत्रलेखा को लगा। लेकिन जब दोनों ने बात करना शुरू किया तो दोनों एक दूसरे को पसंद आने लगे।

पत्रलेखा और राजकुमार राव 10 साल से रिलेशनशिप में है। जिसके बाद यह खबर फैल चुकी है कि राजकुमार राव और पत्र लेखन नवंबर 2021 में शादी करने वाले हैं। इस शादी में सिर्फ उनका परिवार और खास दोस्त रहने वाले हैं। लेकिन इस बात का कंफर्मेशन अभी तक राजकुमार राव या फिर पत्रलेखा ने नहीं दिया है। पत्रलेखा ने बताया कि राजकुमार राव ने पहली बार उन्हें एक एडवर्टाइजमेंट में देखा था जिसके बाद उन्होंने यह फैसला कर लिया था कि उन्हें इसी लड़की से शादी करनी है।

नवंबर महीने करने वाले है राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी

Advertisment

रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार राव और पत्रलेखा नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते में करने वाले हैं शादी। राजकुमार राव और पत्रलेखा बड़े लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं जिसके बाद यह शादी उनके रिश्ते को और मजबूत करेगा। हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म हम दो हमारे दो डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ कृति सैनॉन नजर आई।


एंटरटेनमेंट