Tips For Arrange Marriage: अरेंज मैरिज से पहले दूल्हे से पूछे 5 सवाल

author-image
Swati Bundela
New Update


शादी होने से पहले ज़्यादा बातें साफ़ हो जाएं, एक दूसरे के व्यवहार, पसंद- नापसंद के बारे में पता हो तो शादी के बाद झगड़ा, मन-मुटाव कम होता है। "तुमने कभी बताया नहीं" ऐसे सवाल मन में नहीं आते और एडजस्ट करने में आसानी होती है। जब बातचीत शुरू होती है तो समझ नहीं आता क्या सवाल करें, ऐसे में आईए जानते है कुछ ज़रूरी सवाल जिन पर शादी के पहले चर्चा हो जाएं तो बेहतर है।

Advertisment

1. शादी का दबाव

अक्सर लड़का और लड़की पर शादी का दबाव बनाया जाता है। लड़के भी माँ-बाप के प्रेशर में आकर शादी के लिए हां कर देते है। इसीलिए सबसे पहले जाने उन पर शादी का दबाव तो नहीं है, वो किसी और से प्यार तो नहीं करते, वह इस रिश्ते से खुश है आदि।

2. शादी के बारे में ख्याल

शादी को लेकर सब के विचार अलग होते है, कोई शादी को बर्बादी समझता है तो कोई शादी को सुहाना सफ़र। लड़के के शादी को लेकर क्या विचार है जानने की कोशिश करें। वह अपने माता-पिता के लिए सिर्फ बहु तो नहीं ढूँढ रहा, घर पर रहकर काम में हाथ बटाने के लिए साथी तो नहीं ढूँढ रहे? आदि सवाल पूछ सकते है।

3. फाइनेंस से जुड़े सवाल

अगर लड़का लड़की दोनों कमाते है तो वो शादी के बाद खर्चे, बचत का हिसाब कैसे रखेंगे, शादी पर कितना खर्च करना है, इसके बारे में अवश्य चर्चा करें। आप खुलकर यह सब बातें कर सकते है। लड़का खर्चीला, कंजूस या समझदारी से ख़र्चने वाला व्यक्ति है इन बातों का आपको अंदाज़ा हो जाता है।

Advertisment

4. करियर को लेके प्लांस

अपने करियर को लेकर हर किसी के सपने होते है। कोई विदेश जाना चाहता है तो कोई घर पर रहना और कोई अपने देश में रहकर काम करना चाहता है। आप एक दूसरे के करियर के बारे में जानिए, जिससे शादी के बाद एक दूसरे को कैसे समय देना है, आप उनके करियर में साथ दे पाएंगी या नहीं इन बातों पर विचार कर पाएंगे।

5. फ़ैमिली प्लानिंग पर चर्चा

बच्चे कब करने या नहीं करने पति-पत्नी की आपस की बात है और यह बात खुलकर होनी चाहिए क्योंकि शादी के बाद रिश्तेदारों का दबाव बना रहता है। आप लड़के से सवाल कर सकते है कि बच्चा चाहिए या नहीं, फॅमिली को समझाने की ज़िम्मेदारी, रिश्तेदारों की बातों का जवाब किसने देना है इन सब पर बातों को लेकर विचार-विमर्श कर सकते है।


सोसाइटी