Mental Health Care : मुश्किल वक्त में मानसिक संतुलन को कैसे बनाकर रखें?

author-image
Swati Bundela
New Update


बढ़ती भाग दौड़ और काम की वजह से लोग आजकल बहुत परेशान रहने लगे हैं। इसके अलावा निजी परेशानियां, वाद, पैसों की कमी इन सब की वजह से हर किसी के जीवन में मुश्किल समय आता है। ऐसे समय में इंसान अकेला महसूस करता है या डिप्रेशन, एंजाइटी का शिकार होता है।अपने मानसिक संतुलन को को ठीक रखना बहुत जरूरी है इसलिए अपनाए ये तरीके जिनसे आप अच्छा महसूस करोगे और आपका मानसिक संतुलन भी बना रहेगा।

Advertisment

इन तरीकों से आप अपने मानसिक संतुलन को बनाए रख सकते हैं (Mental Health Care)


1. खुद के लिए समय निकालें


खुद की मानसिक सेहत सुधारने के लिए खुद को समय दे। अगर आप पूरे वक्त काम करते रहेंगे तो तनाव की वजह से आप बीमार महसूस करेंगे। इसलोइए दिन में कम से कम एक घंटा खुद के लिए निकले। खुद पर फोकस करें और समझें की आप तनाव क्यों महसूस कर रहे है। इसके अलावा इस समय में आपको जो चीज पसंद हो वो करे। इससे आप खुश रहोगे।


2. अपने शरीर का ध्यान रखें


अपने शरीर का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप ज्यादा तनाव महसूस कर रहें है या आप थका हुआ महसूस कर रहे है ऐसे अलग अलग सिम्पटम को समझे। ताकि आप इसका इलाज कर सके। कई बार हम अपने शरीर की चोटी चोटी परेशानियों को या दर्द को अनदेखा कर देते हैं जिसका हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ता है।


3. योगा करें


Advertisment

योगा ये अपने मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा होता है। योगा या मेडिटेशन करने से स्ट्रेस और एंजाइटी की शिकायत दूर होती है। इसलिए कम से कम 20 मिनट योगा करे। इससे आपका मन हल्का होगा और मुश्किल वक्त में खुद को स्ट्रेस्ड नही पाएंगे।


4. सकारात्मक लोगो की संगत में रहें


अगर हमारे दोस्त या कोई ऐसा व्यक्ति जिनकी संगत में हम है वो हमेशा नकारात्मक बाते करते हैं, तो हमारा दिमाग भी उसी बारे में सोचता रहता है। कई बार हम दूसरो की परेशानियों की वजह से खुद टेंशन लेते हैं। इसलिए हमेशा सकारात्मक लोगो की संगत में रहें। इससे आपके विचार या आपकी सोच बदलेगी और आप हमेशा पॉजिटिव सोचेंगे।


5. खुद पर भरोसा रखें


जब हमारे जीवन का मुश्किल वक्त होता है तब हमारा खुद के ऊपर से भरोसा डगमगाता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल ना होने दें। चाहे कितना भी बुरा वक्त आए हमेशा खुद के ऊपर भरोसा रखें। याद रखिए की वो समय बुरा है आप बुरे नहीं। हमेशा खुद के बारे में पॉजिटिव सोचे और अपने निर्णयों पर भरोसा रखें।

Advertisment

Disclaimerयह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।





सेहत