एक्ट्रेस कृति सेनन के बारे में 10 बातें जो आपने शायद न सुनी हों

author-image
Swati Bundela
New Update


जब हम कृति के बारे में बात करते हैं तब आप सोचते होंगे कि यह कहाँ से हैं, इन्होंने क्या पढाई की है और यह कैसे इतनी सक्सेसफुल अभिनेत्री बनीं।

1.कृति नई दिल्ली से आने वाली एक्टर हैं और इनकी पहली मूवी हीरोपंती थी। इस में इनके साथ इनके को-एक्टर टाइगर श्रॉफ थे।

2. हीरोपंती  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छे पैसे कमाए थे लकिन इनको इनकी एक्टिंग के लिए काफी टोका भी गया था।

3. इन्होंने अपनी पढाई दिल्ली से ही की है और फिर ग्रेजुएशन भी जेपी इंस्टीट्यूट से की थी।

4. कृति के पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और मम्मी दिल्ली की यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

5. कृति सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं और इनको बॉलीवुड मूवीज देखना बहुत पसंद है।

6. इन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर लिया है जैसे कि काजोल, शाहरुख़ खान, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ।

7. कृति को पोएट्री लिखना भी पसंद है और यह हमेशा से शानदार फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे देखना पसंद है और यह इसकी फैन हैं।

8. यह बॉलीवुड की अभी सबसे लम्बी एक्ट्रेस हैं। इनकी हाइट 5 फ़ीट 8 इंच है।

9. यह कई सारे ब्रांड्स को एंडोर्स भी करती हैं जैसे कि टाइटन, पैराशूट आयल।

10. कृति को मीठा खाना बहुत पसंद है और यह कई तरीके का मीठा खाती हैं।

कृति की नयी मूवी मिमी फिल्म की स्टोरी क्या है?


2014 में अपनी शुरुआत के बाद कृति सेनन आखिरकार एक महिला केंद्रित फिल्म मिमी में दिखी है। हालांकि यह फिल्म अपनी निर्धारित रिलीज की तारीख से पहले 26 जुलाई को ही रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कृति सनोन और पंकज त्रिपाठी की अहम भूमिका है। वही इस फिल्म में एक ऐसी महिला के बारे में है, जिसकी सरोगेट की जर्नी में नए मोड़ आते है।
एंटरटेनमेंट