Advertisment

Ways To Increase Fertility: अपनी प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए अपनाये ये 5 नेचुरल तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update
प्रजनन क्षमता बढ़ाने के तरीके : दिन प्रतिदिन बांझपन की समस्या एक आम समस्या बनती जा रही है। यह समस्या पुरुष और महिलाओं ,दोनों में देखने को मिल रही है। अक्सर गलत लाइफस्टाइल और खाने पीने की गलत आदतों की वजह से बांझपन की समस्या होती है। आज हम आपको बताएंगे प्रजनन क्षमता (Fertility) को बढ़ाने के लिए कुछ नेचुरल तरीके।

Advertisment

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के तरीके



एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स खाएं

Advertisment


फोलेट और जिंक जैसे एंटीऑक्सिडेंट पुरुषों और महिलाओं के लिए फर्टिलिटी को बढ़ा सकते हैं। विटामिन सी और ई, फोलेट, बीटा कैरोटीन और ल्यूटिन सहित फल, सब्जियां, अनाज और नट्स जैसे खाद्य पदार्थ एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, इसलिए इन फूड्स को जितना हो सके खाएं।

अधिक फाइबर खाएं

Advertisment


फाइबर आपकी बॉडी से एक्स्ट्रा हार्मोन को निकालने में मदद करता है और एक बैलेंस्ड ब्लड शुगर लेवल बनाये रखता है। फाइबर के कुछ रूप आपकी आंतों को बांधकर एक्स्ट्रा एस्ट्रोजन से छुटकारा दिला सकते हैं, फिर वो एक्स्ट्रा एस्ट्रोजन वेस्ट के रूप में बॉडी से बाहर निकल जाता है।

प्रोटीन स्रोत को बदले

Advertisment


वनस्पति प्रोटीन स्रोतों (जैसे बीन्स, नट्स, और बीज) के साथ कुछ जानवरों के प्रोटीन (जैसे मांस, मछली और अंडे) का सेवन बांझपन के जोखिम से संबंधित है। अपने डेली डाइट में कुछ प्रोटीन जैसे नट्स, सब्जियों, बीन्स, दाल और कम टेम्प्रेचर वाली मछली शामिल करने की कोशिश करे।

एक्टिव रहें

Advertisment


आपकी ओवरॉल हेल्थ के लिए एक्सरसाइज बेहद ज़रूरी है। एक्सरसाइज करने से फर्टिलिटी लेवल बढ़ता है। नार्मल डे तो डे एक्टिविटी करते रहे ,एक्टिव रहे ताकि आप मोटापे से दूर रह सके।

Advertisment

आराम करने के लिए भी टाइम निकालें



स्ट्रेस और थकान प्रेगनेंसी की संभावना को प्रभावित कर सकता है ,ऐसा हार्मोनल बदलावों के कारण होता है। इसलिए आराम करे अपने लिए समय निकालिये और टेंशन फ्री रहिये।



Disclaimer : यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें
सेहत
Advertisment