Weekly Horoscope 2023: 2 जनवरी से 8 जनवरी तक क्या लिखा है आपकी राशि

आइए आज के इस फ़ीचर्ड ब्लॉग में हम नए वर्ष के पहले महीने यानी जनवरी के पहले हफ्ते के राशिफल के बारे में जानते हैं कि क्या कहती है आपकी राशि आपके लिए इस हफ्ते-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Horoscope

Weekly Horoscope 2023

Weekly Horoscope: पिछले कई वर्षों से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं।तो आइए आज के इस ब्लॉग में हम नए वर्ष के पहले महीने यानी जनवरी के पहले हफ्ते के राशिफल के बारे में जानते हैं कि क्या कहती है आपकी राशि आपके लिए इस हफ्ते, आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर अनिमा जी द्वारा।

Advertisment

Weekly Horoscope -

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

आत्मबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन वृद्धि के योग हैं। कुटुंबजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर-परिवार में नवीन योजना बन सकती है। धार्मिक अनुष्ठान भी हो सकता है। 

2. वृषभ राशि  (Taurus Weekly Horoscope)

Advertisment

सप्ताहारम्भ में खर्चों पर नियंत्रण रखें। मन चंचल रहेगा। सप्ताह मध्य से शुभ समय है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और सकारत्मकता से रुका हुआ कार्य आगे बढ़ सकता है। वाणी पर ध्यान दें।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

मनोरंजक समय है; समय का आनंद उठाएंगे। हंसी- ख़ुशी का वातावरण मन को प्रफ्फुलित करेगा। सप्ताह मध्य में अनावश्यक यात्रा से बचें। वाणी से दूसरों का मन मोह सकते हैं। दाम्पत्य सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें। नए निवेश से बचें।

4. कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

Advertisment

कार्य में उन्नति प्रगति के योग हैं। अधिकारी वर्ग की प्रशंसा के पात्र बनेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के भी योग हैं। नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। मित्र-परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। खर्ची पर नियंत्रण रखें।

5. सिंह राशि  (Leo Weekly Horoscope)

सप्ताह में भाग्य का साथ मिलेगा। बहुत दिनों से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। मन में संतुष्टि का अनुभव करेंगे। पुराने मित्रों से मिलकर अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मन प्रफ्फुलित एवं आनंदमय रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

Advertisment

सप्ताहारम्भ में मानसिक चिंता हो सकती है। कार्य में कोई बाधा आ सकती है। सप्ताह मध्य से भाग्य का साथ मिलेगा। भूमि-संपत्ति के कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे। कोई धार्मिक यात्रा की संभावना प्रबल है।

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

मिला-जुला सप्ताह है। सप्ताहारम्भ में दाम्पत्य सुखों वृद्धि होगी। एक से अधिक कार्यों की योजना बन सकती है। सप्ताह मध्य में नकारात्मक विचारों से बचें। सप्ताह अंत में धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता है और अपनी पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

Advertisment

जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मन में रोमांच रहेगा, लेकिन मानसिक चिंता से बचें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहे। स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह अंत में भाग्य का साथ मिलने से मन उत्साहित रहेगा।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

सप्ताह में उल्लास रहेगा। घर-परिवार में हंसी-ख़ुशी का माहौल रहेगा। नवीन योजनाएं फलीभूत होंगीं । संतान का मार्गदर्शन करें। विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थय का ध्यान रखें।

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

Advertisment

घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा और आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। भविष्य की योजना सकारात्मक रूप ले सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रयास में सफलता मिल सकती है।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वाथ्य का विशेष ध्यान रखें। संतान सम्बंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। उच्च शिक्षा प्रयासरत विद्यार्थी को सफलता मिल सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामले आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

Advertisment

कुटुंब परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। वाणी की मधुरता से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नयी संपत्ति के योग बन रहे हैं। सप्ताह अंत में संतान की सफलता मन को आनंदित करेगी।

मकर राशि सिंह राशि मेष राशि कन्या राशि धनु राशि Sagittarius Weekly Horoscope Libra Weekly Horoscope Cancer weekly Horoscope Scorpio weekly Horoscope Leo weekly Horoscope Aquarius weekly Horoscope Capricorn weekly Horoscope Gemini weekly Horoscope Taurus weekly Horoscope Aries Weekly Horoscope राशिफल Weekly Horoscope कुम्भ राशि वृषभ राशि मीन राशि वृश्चिक राशि तुला राशि कर्क राशि मिथुन राशि