Advertisment

Weight Gain After Marriage: शादी के बाद महिलाओं का वज़न क्यों बढ़ता है? हो सकते है ये 5 कारण

author-image
Swati Bundela
New Update
शादी के बाद वजन बढ़ना : अक्सर हमने महिलाओं को शादी के बाद मोटा होते हुए देखा है। ये वही महिलाये होती है जो शादी से पहले तक बिल्कुल पतली दुबली सी नज़र आती है लेकिन शादी के कुछ वक़्त बाद ही बिल्कुल बदल सी जाती है। आखिर ऐसा क्यों होता है ?शादी के बाद महिलाओं का वज़न क्यों बढ़ता है ? आइये जानते है।

Advertisment

शादी के बाद वजन बढ़ना, महिलाओं के वज़न बढ़ने के पीछे हो सकते है ये 5 कारण :



शादी के बाद ज़िम्मेदारियों के कारण तनाव बढ़ना

Advertisment


जैसा की हम सबको पता है ,शादी के बाद महिलाओ पर ज़िम्मेदारिया बढ़ जाती है। उन्हें पति ,परिवार सबको संभालना पड़ता है। उनकी लाइफस्टाइल में भी काफी बदलाव आ जाता है ,जिसे स्‍वीकार करना एक चुनौती ही होती है। इन्ही सब चिंताओं और तनाव के कारण महिलाओ का वज़न बढ़ जाता है।

डाइट में बदलाव

Advertisment


सभी परिवार का खान पान का तरीका अलग -अलग होता है। जब महिला शादी कर के दूसरे घर में जाती है तो उनकी डाइट पूरी तरह बदल जाती है। नए परिवार में अच्‍छा स्‍वादिष्‍ट भोजन खिलाने के चक्‍कर अनहेल्‍दी डाइट अपनाने लगती है। इस वजह से कोई महिला में ससुराल मोटी तो कोई पतली हो जाती है।

मेटाबॉलिक रेट में कमी

Advertisment


आमतौर पर 30 की उम्र के बाद शरीर में मेटाबॉलिक रेट कम होने लगता हैं और इस वजह से थोड़ा खाने पर भी वजन बढने लगता है। शादी के कुछ समय बाद महिलाओं के जीवन में बहुत कुछ बदलता है। जिमसे से वजन भी एक पहलु है।

ज्यादा प्‍यार दुलार मिलना

Advertisment


घर में आई नई मैम्बर को हर कोई पैंपर करना पसंद करता है। उन्हें हर रोज़ कुछ खिलाना, पार्टी, फंक्‍शन आदि में ले के जाना,आम हो जाता है। इस न्यू न्यू की ख़ुशी में अच्छा चटाकेदार स्वादिष्ट भोजन खिलाना आम तौर पर हर परिवार में होता है , ऐसे मे महिलाएं भी केयरलेस हो जाती हैं और उनका वजन बढ़ने लगता है।

सोच में बदलाव

Advertisment


अक्सर कई लड़किया शादी से पहले स्लिम ट्रिम दिखना पसंद करती है ,ताकि उनकी शादी में कोई परेशानी न आये। लेकिन वही शादी होने के बाद अपनी सेहत और खान पान का ध्यान नहीं रखती है ,जिसका नतीजा है मोटापा।



Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
सेहत
Advertisment