Advertisment

White Discharge : जानिए क्या है वाइट डिस्चार्ज और ये महिलाओं को क्यों होता हैं

author-image
Swati Bundela
New Update
वाइट डिस्चार्ज को लेकर कई लड़कियों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं। जिस तरह पीरियड्स का होना ज़रूरी है, वैसे ही वाइट डिस्चार्ज का होना भी ज़रूरी है। वाइट डिस्चार्ज महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इसे सफेद पानी भी कहते है। आमतौर पर लड़कियों को वाइट डिस्चार्ज उनके पहले पीरियड्स के बाद शुरू होता है। फिर यह हर महीने पीरियड्स के पहले और बाद में हो तो नॉर्मल ही माना जाता है। (White discharge kyu hota hai)
Advertisment


White discharge kyu hota hai?



वाइट डिस्चार्ज नेचुरल तरीके से वजाइना को साफ रखता है। यह इंटरकोर्स के दौरान चिकनाई प्रदान करता है और यौन संक्रमण रोकने में भी मदद करता है। जब लड़कियों की वजाईना खराब बैक्टीरिया से आज़ाद हो जाती है तब यह फ्ल्यूड बाहर निकलता है। इसे वजाइनल फ्ल्यूड कहते हैं बजाय White Discharge के क्योंकि यह एक नेचुरल प्रोसेस और हेल्दी वजाइना की निशानी है।
Advertisment


कभी कम तो कभी ज्यादा वाइट डिस्चार्ज होना है बिल्कुल नॉर्मल



कई स्थितियों में यह कम या ज़्यादा हो सकता है। अधिकतर महिलाओं को पीरियड सर्कल के दौरान कई प्रकार का वाइट डिस्चार्ज होता है। यह गाढ़ा या पतला हो सकता है। इसका रंग सफेद हो और इसमें किसी तरह की स्मेल ना आ रही हो तो यह नॉर्मल है। कई बार यह हल्के पीले रंग का भी हो सकता है।
Advertisment


वाइट डिस्चार्ज को कैसे रोके ?



वाइट डिस्चार्ज के गीलेपन से बचने के लिए आप लाईनर्स पेंटी पहनना शुरू करें। ऐसी पेंटीज़ एक्सट्रा फ्ल्यूड सोख लेती हैं और आपको सुखापन का एहसास कराती हैं।
Advertisment


कब ये डिस्चार्ज नॉर्मल नहीं है ?



जब यह मात्रा में अधिक और स्मेल वाला हो तब हो सकता है कि यह आपको
Advertisment
यीस्ट इंफेक्शन के कारण हो रहा हो। इससे आपकी वजाइना में खुजली और जलन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपने डॉक्टर से मिलें और अपनी सम्स्या बताएं।



Disclaimer : यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें
सेहत
Advertisment