Advertisment

खतीजा मेहरीन कौन है? कर्नाटक में अवैध रूप से रहने के आरोप में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

author-image
Swati Bundela
New Update
एक पाकिस्तानी नागरिक खतीजा मेहरीन को 2015 से अवैध रूप से कर्नाटक में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कुछ एजेंटों की मदद से देश में दाखिल हुई और यहां अपने पति और तीन बच्चों के साथ रह रही थी।

Advertisment

खतीजा मेहरीन कौन है? जानिए इस पाकिस्तानी महिला के बारे में ये 6 बातें :





  • मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली 33 वर्षीय महिला खतीजा मेहरिन ने उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल के एक भारतीय व्यक्ति मोहिद्दीन रुक्कुद्दीन से शादी की। दोनों ने 2014 में दुबई में शादी की थी।


  • पुलिस के अनुसार उसके पास जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, भटकल का राशन कार्ड जैसे पहचान प्रमाण भी हैं।


  • पुलिस के एक बयान के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद, उसे गिरफ्तार कर लिया गया और एक स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया, जहां उसे 23 जून तक न्यायिक हिरासत में रखा गया है।


  • खतीजा मेहरीन को विदेशी अधिनियम, 1946 के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए गिरफ्तार किया गया है।


  • उत्तर कन्नड़ के सुपरिन्टेन्डेन्ट शिवप्रकाश देवराजू ने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और कहा गया है, “वह अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर के आई थी और भटकल में नवायथ कॉलोनी में अपने पति के साथ रही थी। दुबई में मोहिद्दीन रुक्कुद्दीन से शादी के बाद खदीजा ने 2015 में अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था।


  • उन्होंने आगे कहा, “उसने 2015 में तीन महीने के लिए टूरिस्ट वीजा पर भारत की यात्रा की थी और अवैध रूप से वापस आ गई थी। यहां रहने के दौरान उसने तीन बच्चों को जन्म दिया।


Advertisment


https://twitter.com/ANI/status/1403024918099333121?s=20

30 साल से अवैध रूप से भारत में रह रही 65 साल की पाकिस्तानी महिला



हाल ही में, यह बताया गया था कि पाकिस्तान की एक 65 वर्षीय महिला बेगम बानो लगभग 30 वर्षों से उत्तर प्रदेश के एक कस्बे में रह रही थी। वह पिछले साल से पंचायत के अंतरिम प्रमुख के रूप में काम कर रही थी जब तक कि अधिकारियों को पता नहीं चला कि उसके पास भारतीय नागरिकता नहीं है।
Advertisment