Advertisment

कौन है उषा मेहता? उन पर बन रही बायोपिक में तापसी पन्नू या भूमि पेडनेकर, किसकी होगी एंट्री?

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

कौन है उषा मेहता? हाल ही में उषा मेहता पर बायोपिक बनाने की सोशल मीडिया पर खबर है। इस बायोपिक में तापसी पन्नू या भूमि पेडनेकर में से किसी एक के आने की आशंका जताई जा रही है। जानिए उषा मेहता कौन है और कौन निभाएगी बायोपिक में उषा मेहता का किरदार।

कौन है उषा मेहता?

उषा मेहता ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उषा मेहता स्वतंत्रता के बाद महात्मा गांधी के आदर्शो पर चलने का निर्णय लिया। 14 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन में उषा मेहता ने अपने सहयोगियों के साथ खुफिया कांग्रेस रेडियो चलने की शुरुवात की थी।

Advertisment

इस रेडियो से जो पहला प्रसारण हुआ था वो उषा मेहता के आवाज में हुआ था। इस रेडियो की खास बात ये थी कि ये रेडियो हमेशा जगह बदलता था ताकि अंग्रेज अधिकारी इस रेडियो के बारे में पता ना कर सके। रेडियो के प्रसारण में महात्मा गांधी के साथ कई देश के नेताओं का संदेश पहुंचाया जाता था। इस रेडियो को 3 हफ्ते तक चलाने के बाद अंग्रेज अधिकारियों को इसके बारे में पता चला और उन्होंने इसे बंद कर दिया। इस घटाना के बाद उषा मेहता और कई नेताओं को अंग्रेजो ने जेल में डाल दिया था।

उषा मेहता ने स्वतंत्रता के बाद महात्मा गांधी के सामाजिक और राजनीतिक विचारों पर पीएचडी की। उसके बाद उन्होंने बंबई के कॉलेज में अध्यापिका के तौर पर काम किया। उसके बाद वो कई संस्थाओं से जुड़ी जो गांधीजी के आदर्शो को मानती थी। उषा मेहता ये महिलाओं के लिए आदर्श बनीं और उन्होंने गांधी विचारो का समाज में प्रचार किया। उषा मेहता का देश के स्वतंत्रता में जो योगदान था उसके लिए उन्हे पूरे देश में सरह्याया जाता है।

उषा मेहता पर बने रही बायोपिक में किसकी होगी एंट्री?

Advertisment

उषा मेहता की बायोपिक का निर्देशन केतन मेहता कर रहे है। इस बायोपिक का का प्री प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। केतन मेहता के जहन में उषा मेहता के किरदार के लिए 2 लोकप्रिय अभिनेत्रियों तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर है।केतन दोनो में से किसी एक को फिल्म में लेना चाहते है।

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर दोनो बहुत अच्छी एक्ट्रेस है। ये दोनो एक्ट्रेस सांड की आंख फिल्म में एक साथ नजर आई थी। इसके बाद उषा मेहता की बायोपिक के लिए दोनो भी योग्य कहलाई जाएगी। केतन मेहता बता चुके है कि नवंबर तक इस फिल्म की कास्ट तय हो जाएगी।



Advertisment






एंटरटेनमेंट
Advertisment