सोनल शुक्ला कौन थी? प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता का 80 वर्ष की आयु में हुआ निधन

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

सोनल शुक्ला कौन थी: सोनल शुक्ला (Sonam Shukla Death) का गुरुवार को हृदयगति रुकने से 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वह एक फेमस वूमेन राइट्स एक्टिविस्ट थी। सोनल लोगों के बीच सोनल बेन के नाम से जानी जाती थी। उन्होंने वाचा चेरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की थी और वह उसकी मैनेजिंग ट्रस्टी थी।

सोनल शुक्ला कौन थी? देश की पहली महिला लाइब्रेरी की संस्थापक

सोनल शुक्ला गाँधी जी के विचारो पर चलने वाली महिला थी उन्होंने गरीब लड़कियों को समाज के बंधन से निकाल के खुदके लिए खड़ा होना सिखाया था। शुक्ला ने 1987 में वाचा लाइब्रेरी की स्थापना की थी, जिसे देश की पहली महिला पुस्तकालय माना जाता है। पुस्तकालय में महिला विषयों से सम्बंधित लगभग 3000 पुस्तके मजूद थी। उन्होंने महिलाओं की आज़ादी के विषय पर 1991 में दो म्यूजिक एल्बम और दो डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी।

Advertisment

सोनम बलात्कार जैसे घिनोने जुर्म के खिलाफ स्थापित एक संस्था की को-फाउंडर थी। उनकी यह संस्था महिला उत्पीड़न के खिलाफ काम करने वाले फोरम के रूप में जानी जाती थी। उन्होंने करीब 4 दशकों तक महिलाओं की हक़ की लड़ाई लड़ी है।