शराब पीने से क्यों होते हैं परिवार बर्बाद ?

author-image
Swati Bundela
New Update
शराब पीने से क्यों होते हैं परिवार बर्बाद ?

1. क्या इंसान को लत के आगे कुछ नहीं दिखता ?


जब एक इंसान को शारब पीने की आदत हो जाती है तब वो और किसी चीज़ के बारे में सोच नहीं पाता है। उस इंसान के मन में हर वक़्त यही लगा रहता है कि वो नशा कैसे करेगा और नशे के लिए पैसे कहाँ से लाएगा। कई लोग ऐसे होते हैं जो शराब में इतना मजबूर हो जाते हैं कि वो बच्चों को भूखा देख सकते हैं लेकिन शराब नहीं छोड़ सकते हैं।

2. गरीब घरों पर शराब का क्या असर होता है ?


जो परिवार गरीब होते हैं वहां की महिलाएं अपने पति को लेकर बहुत परेशान रहती हैं। उनके पति शराब के नशे में उनको मरते पीटते हैं और बहुत लड़ाई करते हैं। इन सब से परेशान होकर कई महिलाएं घर से भाग जाती हैं और कई आत्महत्या भी कर लेती हैं। शराब के कारण इनके घरों में हर वक़्त नेगेटिव माहौल बना रहता है।

3. बच्चों पर क्या असर होता है ?


जब बच्चे अपने पिता को शराब में लतपत देखते हैं तो उनका कॉन्फिडेंस लेवल बहुत कम हो जाता है। उनका मन बहुत विचलित हो जाता है और वो अंदर से बहुत दुखी हो जाते हैं। इस से वो खुद भी बड़े होकर जब उनसे परेशानी सेहन नहीं हो पाती है नशे करना चालू कर देते हैं। ये सब उनके दिमाग की एकाग्रता को कम कर देता है और उन्हें अंदर से परेशान कर देता है।
सेहत