Advertisment

Live In Relationship: इंडिया में लिव इन रिलेशनशिप को गलत क्यों माना जाता है?

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment




इंडिया में लिव इन रिलेशनशिप को गलत माना जाता है क्योंकि सामाजिक तौर पर इसे कभी मान्यता नहीं दी जाती है। इंडिया की परंपरा है की एक लड़का और लड़की एक दूसरे के साथ तभी रह सकते है जब उनकी शादी हो जाए। एक कपल जिनकी शादी न हुई हो वे साथ में रहे तो समाज में अपराध की तरह माना जाता है। ऐसे लोगो का विरोध किया जाता है और चरित्रहीन भी कहा जाता है। 

Advertisment

आधुनिक काल में कई लड़के लड़कियां लिव इन रिलेशनशिप को सही मानते है। आज की पीढ़ी होने वाले पति या पत्नी को शादी के पहले जानना चाहते है। ताकी वो शादी के लिए कंपेटिबल है कि नही जान सके। लेकिन हमारा देश अभी भी इस तरह के लिव इन रिलेशनशिप को गलत मानता है।  इसी कारण अगर लड़का लड़की लिव इन में रह रहे हो तो इसे समाज से छुपाना ही ठीक समझते है। 

लिव इन रिलेशनशिप को गलत मानने के कुछ कारण -

• लिविन रिलेशनशिप में रहने से एक शादी के बंधन का मोल नही रहता है।

Advertisment

• लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अगर बच्चा हो तो वो अपने पिता के प्रॉपर्टी पर हक नही जता सकता।

• ऐसे रिलेशनशिप को मान्यता ना होने के कारण महिलाओं को अगर मानसिक या शारीरिक पीड़ा हो या इनपर हिंसा हो तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ये एक बड़ा सवाल है।

• लिव इन में रहने के बाद अगर लड़का या लड़की शादी न करना चाहे तो कोई और व्यक्ति लिव इन में रहे व्यक्ति से शादी नहीं करना चाहता।

Advertisment

• इस रिश्ते का शादी से पहले कोई वजूद नहीं होता, अगर लिव इन पार्टनर धोका दे तो इसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं कर सकता।

• अगर ऐसा रिलेशनशिप असफल हो तो माता पिता भी साथ देना नही चाहते। इसके साथ साथ समाज भी गलत नजरो से देखता है और सम्मान नही देता है।

लिव इन रिलेशनशिप सही है या गलत? लिव इन रिलेशनशिप को गल

Advertisment

ऐसे रिलेशनशिप से भले ही हम अपने पार्टनर को जान सकते है लेकिन जब तक समाज इसे पूरी तरह मान्यता नहीं देता तबतक इनका कोई ठोस वजूद नहीं है। इंडिया कितने भी आधुनिक तरीको को अपनाए लेकिन एक लिव इन रिलेशनशिप को गलत ही मानता है। तो फिलहाल इसे स्वीकार नहीं किया जाता है। ये एक ट्रेंड की तरह दूसरे देशों से आया और इसे आज की पीढ़ी एहमियत देती है।

एक हिंदी फिल्म लुक्का छुपी लिव इन रिलेशनशिप पर बनी जिसे लोगो ने बहुत पसंद किया। फिल्म में लोगो का लिव इन रिलेशनशिप के प्रति विरोध दिखता है। फिल्म एक अच्छा संदेश दे रही है की आजकल की पीढ़ी लिव इन रिलेशनशिप अपनाना चाहती है और उसे हमारे बड़ो ने स्वीकार करना चाहिए।



Advertisment






सोसाइटी रिलेशनशिप
Advertisment