Advertisment

Why Relationship Fails Nowadays: आजकल रिलेशनशिप फेल क्यों हो जाती हैं? जानिए 5 कारण

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

रिलेशनशिप को डिफाइन करने की हर किसी की अपनी डेफिनेशन होती है। कोई रिलेशनशिप को सीरियस लेकर सेटल होना चाहता है तो कई एक्सपेरिमेंट करना चाहते है। ऐसे में रिलेशनशिप को लेकर दो लोगों के अलग पॉइंट ऑफ़ व्यू कई बार रिश्ते को लम्बा चला लेता है तो कई बार जल्दी खत्म भी कर देता है। आज-कल रिलेशनशिप्स ज़्यादा देर चल नहीं पा रहे है खासतौर पर रोमांटिक रिलेशनशिप। आईए जानते है कारण-

1. ट्रस्ट इश्यूज

रिलेशनशिप की लॉन्ग टर्म सक्सेस ट्रस्ट पर डिपेंड करती है, ट्रस्ट रिश्ते में सिक्योरिटी व सेफ्टी की भावना लाता है पर आज-कल ट्रस्ट इशू बढ़ रहे है इनमें जैलिसी, पोसेसिवनेस, इमोशनल, सेक्सुअल, फिजिकल बेवफ़ाई, विश्वास ना होना, म्यूच्यूअल सपोर्ट गोल्स की कमी व इमोशनल सपोर्ट की कमी शामिल है।

Advertisment

2. एक्सपेक्टेशंस

हर व्यक्ति की अपने पार्टनर को लेकर अलग एक्सपेक्टेशन होती है। जब एक व्यक्ति रिलेशनशिप में आता है तो "वो क्या चाहता है" इसके साथ "वो दोनों क्या चाहते है" इस पर फोकस करना पड़ता  है।  व्यक्ति की उम्मीदें पूरी ना होना उदासी का कारण बन, पार्टनर की तरफ अट्रैक्शन कम कर सकती है जो रिश्ता टूटने का कारण बनता है।

3. कम्युनिकेशन इशू

Advertisment

ब्रेकअप होने का मेजर कारण कम्युनिकेशन की कमी है। पार्टनर क्या महसूस कर रहा है ब्यान ना करना, लड़ाई को ना सुलझाना, पुरानी बातों को लेकर इशू क्रिएट करना आदि बातें रिलेशनशिप को कमज़ोर करती है। व्यक्ति का अपने पार्टनर से बात ना करना रिश्ते में दूरी बना देता है और यही ब्रेकअप का कारण बनता है।

4. एब्यूज

रिलेशनल एब्यूज जैसे कि सेक्सुअल, फिजिकल, इमोशनल एब्यूज रिलेशन टूटने का वैलिड रीज़न भी है। गलत बात में एडजस्ट करने का ज़माना नहीं है। मैनीपुलेशन, अग्रेशन को सहना व्यक्ति को कमज़ोर व रिश्ते को ख़राब करता है और उसमें कुछ नहीं बचता है और आखरी में रिलेशनशिप खत्म ही होता है।

Advertisment

5. प्रायोरिटी

हर किसी की ज़िन्दगी की प्रायोरिटी अलग होती है कोई परिवार को रिलेशनशिप से पहले रखता है तो कोई रिलेशनशिप को पहले। ऐसे में अगर पार्टनर को रिश्ते में इम्पोर्टेंस की कमी लगे तो रिश्ता कमज़ोर होने लगता है और धीरे-धीरे यह रिश्ता टूटने का कारण बनता है।



रिलेशनशिप
Advertisment