Advertisment

Self Love In Relationship: रिलेशनशिप में सेल्फ़ लव पीछे क्यों रह जाता है?

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Self Love In Relationship: जब व्यक्ति रिलेशनशिप या शादी के बंधन के बंधता है तो उसे अब "अपने साथ दूसरों के बारे भी सोचना पड़ेगा" यह ख्याल आता है। अब अपनी खुशियों को पार्टनर के साथ बांटना है, पार्टनर की ख़ुशी पर भी ध्यान देना है। अपने लिए कुछ करने से पहले पार्टनर के बारे में सोचना, उससे सलाह लेना या परमिशन लेनी है। खुद के लिए कुछ करने के लिए परमिशन लेना, सेल्फ लव, सेल्फ केयर को छोड़ना, उसे इग्नोर करना सही है क्या? नहीं, बिलकुल भी नहीं।

1. एडजस्ट करना सिखाना

महिलाओं को बचपन से ही हर चीज़ को दूसरों के लिए सैक्रिफाइस करना और हर सिचुएशन में एडजस्ट करना सिखाया जाता है। रिलेशनशिप में पहले पति, ससुराल फिर बच्चों के लिए जीना यही रह जाता है। पति, बच्चों, ससुराल सबसे पहले, उनकी इच्छाएं पहले रखना सिखाया जाता है।

Advertisment

2. गलत समझना

हमेशा से महिला को ही शादी से पहले या बाद में रिश्ते को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। "डाइवोर्स हुआ तो पत्नी की गलती", "पति का अफेयर भी पत्नी की ही गलती" माना जाता  है। अगर वो सेल्फ लव, खुद पर थोड़ा भी ध्यान दे तो उसे गलत समझा जाता है।

3. मजबूर करना

Advertisment

महिलाओं को ही अच्छा और सहनशील होना, हमेशा एडजस्ट करने को कहना, सभी जिम्मेदारियाँ निभाने के लिए, आत्म-प्रेम को त्यागने और अपना सारा ध्यान अपने साथी और रिश्ते पर समर्पित करने के लिए मजबूर किया जाता है। औरत की ज़िन्दगी चार दीवारी में रहे तो लोग अप्रिशिएट करते है वही अगर सेल्फ लव आ जाए तो लोग बिगड़ी हुई कहते है।

4. पिछे छूट जाना

जब आप रिलेशनशिप में आते हैं, तो पहला टच, नया प्यार और स्पेशल फीलिंग्स भावनाओं और पहली बार बातचीत निश्चित रूप से पेट में तितलियाँ देती है। जीवन की सबसे खूबसूरत शुरुआत लगती है। पार्टनर को ज़्यादा से ज़्यादा टाइम देना, ज़्यादा से ज़्यादा एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने में कहीं ना कहीं सेल्फ लव पीछे रह जाता है।

Advertisment

5. डिमांड टाइम

जब पार्टनर क्लिंगी हो, पोसेसिव हो, आपके साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताने की मांग करें और हम रिलेशनशिप को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए सब कुछ सैक्रिफाइस करने को रेडी हो जाते है और इस डिमांडिंग रिलेशनशिप में सेल्फ लव कही खो जाता है। पर लेडीज ध्यान रहे जबतक आप खुद को प्यार नहीं करते आप दूसरों को प्यार नहीं कर सकते।



रिलेशनशिप
Advertisment