Woman Journalist Molested: दक्षिण कोलकाता में कैब चालक ने महिला पत्रकार से छेड़खानी की और उसकी सहेली से मारपीट

author-image
Swati Bundela
New Update


Woman Journalist Molested:  दक्षिण कोलकाता बेहाला में एक ऐप आधारित कैब के ड्राइवर ने एक महिला पत्रकार से छेड़छाड़ की और उसकी दोस्त के साथ मारपीट की, पुलिस ने शनिवार यानी आज यह जानकारी दी। यह घटना, जब महिला पत्रकार अपने ऑफिस से काम करने के बाद अपने घर को लौट रही थी तब हुई। 

Advertisment

महिला पत्रकार और उसकी सहेली के साथ क्या हुआ? 

उन्होंने बताया कि, टीवी न्यूज चैनल में काम करने वाली महिला साल्ट लेक सेक्टर 5 स्थित ऑफिस से अपने दोस्त के साथ स्कूटर से घर लौट रही थी, तभी यह घटना सत्येन रॉय रोड-जेम्स लॉन्ग रोड क्रॉसिंग पर हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, महिला ने आरोप लगाया कि कैब चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और गुरुवार की रात उसे सड़क से धक्का देने के लिए उसके स्कूटर को कई बार मारने की कोशिश की, इसके अलावा उसका रास्ता रोकने की कोशिश भी की। 

इसके साथ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, सत्येन रॉय रोड-जेम्स लॉन्ग रोड क्रॉसिंग पर महिला पत्रकार ने अपना स्कूटर रोका और विरोध किया। ठीक इसी समय, कैब चालक ने महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की, और साथ ही उसकी दोस्त के साथ भी मारपीट की।

कैब ड्राइवर के साथ क्या हुआ? 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, महिला द्वारा कार की फोटो उपलब्ध कराने के बाद कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया। जब चालक ने भागने की कोशिश की तो महिला पत्रकार फोटो लेने में सफल रही। 

Advertisment

महिलाओं के खिलाफ बढ़ता क्राइम 

हमारे देश में महिलाओं के खिलाफ क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज न जाने कितनी महिलाओं को छेड़छाड़, सेक्सुअल एसॉल्ट, हैरेसमेंट, स्टॉकिंग का शिकार होना पड़ता है। आखिर कब तक हमारे देश की महिलाएं घर से बाहर निकलने पर सुरक्षित महसूस करेंगी। महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा के लिए हमारे सिस्टम को मजबूत होना पड़ेगा और अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।


न्यूज़