Advertisment

Woman Killed Husband In Filmy Style: महिला ने फिल्मी स्टाइल में अपने पति का किया मर्डर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment






Advertisment

Woman Killed Husband In Filmy Style: 28 सितंबर को गजेंद्र सिंह अपने बाइक से काम पर जा रहे थे अचानक एक कार ने आकर उनकी गाड़ी को पीछे से ठोक दिया और जिस वजह से गजेंद्र की मृत्यु हो गई।

फिल्मों दिखाए जाने वाले मर्डर की तरह था प्लान (Woman Killed Husband In Filmy Style)

पलवल के पुलिस ने महिला और उसके दोस्तों को अरेस्ट किया क्योंकि महिला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने पति को मारने के लिए रची साजिश। महिला इस मर्डर को एक्सीडेंट का रूप देना चाहती थी जिसमें वह फेल हुई। पुलिस ने इन लोगों के नाम बताए हैं पुष्पा, रोहताश सिंह और दीपक। पुलिस ने बताया कि रोहताश सिंह और पुष्पा रिलेशनशिप में थे। हाल ही में गजेंद्र सिंह को अपनी पत्नी पुष्पा के रिलेशनशिप के बारे में पता चला जिसके वजह से गजेंद्र ने अपने बीवी को पीटना शुरू कर दिया था।

Advertisment

पुष्पा ने रोहतश और उसके दोस्त दीपक के साथ मिलकर अपने पति को मारने का प्लान बनाया, फिर इस मर्डर को एक एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश की। पुष्पा ने इस मर्डर को बिल्कुल फिल्मों में होने वाले मर्डर जैसे प्लान किया। पुष्पा ने कोशिश कि वह अपने पति का एक्सीडेंट गाड़ी से करें और फिर लोग इसे एक्सीडेंट समझे ताकि वो मर्डर नहीं बस एक्सीडेंट दिखे। लेकिन पुलिस को यह प्लान समझ में आया और उन्होंने पुष्पा को अरेस्ट किया।

पति का खून करके पत्नी गिरफ्तार

28 सितंबर को गजेंद्र सिंह जो कि एक शिक्षक थे वह अपने काम के लिए बाइक पर निकल पड़े थे जिसके बाद टोल प्लाजा के पास पीछे से एक गाड़ी आई और गाड़ी ने पीछे से मोटरसाइकिल को धक्का मारा। जिसके बाद गजेंद्र को बहुत सारी चोट आई और कुछ देर बाद गजेंद्र की मृत्यु हो गई।

Advertisment

गजेंद्र के भाई महेंद्र के कंप्लीट करने के बाद पुलिस ने हिट एंड रन की एफआईआर दर्ज की और आईपीसी सेक्शन 279 और 304 A के तहत पुष्पा को गिरफ्तार किया। जब गजेंद्र के परिवार ने मर्डर की आशंका जताई तो पुलिस वालों ने सीसीटीवी फुटेज से घटना की असलियत का पता लगाया। जिसके बाद उन्हें पता चला कि यह एक्सीडेंट नहीं लेकिन मर्डर है।



न्यूज़
Advertisment