Advertisment

NDA एग्जाम दे सकेगी लड़कियाँ: जानिये सेना में भर्ती होने वाली परीक्षा में आये ये नए बदलाव

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

NDA एग्जाम दे सकेगी लड़कियाँ: देश सेवा का भाव सिर्फ सिर्फ लड़को में ही नहीं लड़कियों में भी होता है। इसी बात को समझते हुए आज केंद्र सरकार ने NDA परीक्षा को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। बुधवार को केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित करते हुए कहा की अब महिलाओं को भी National Defence Academy (NDA) में शामिल होने की अनुमति है। आपको बता दे की इससे पहले महिलाएँ NDA की परीक्षा नहीं दे सकती थी।

NDA एग्जाम दे सकेगी लड़कियाँ: जानिये सेना में भर्ती होने वाली परीक्षा में आये ये नए बदलाव

- केंद्र सरकार की तरफ से कोर्ट में उपस्थित एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एश्वर्या भाटी ने बताया कि सरकार ने दोनों संस्थानों में महिला कैडेट्स को दाखिला देने का फैसला लिया है।

Advertisment

- सरकार की ओर से ASG ऐश्वर्या भाटी ने कोर्ट से दरख्वास्त की कि इस साल NDA परीक्षा को लेकर नियमो में कोई बदलाव न किया जाये।

- उन्होंने तर्क दिया कि नए नियम लागू करने से पहले नई पॉलिसी, प्रक्रिया और ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना होगा। इसके लिए सरकार को थोड़ा टाइम चाहिए।

- सेना में शामिल होने वाली महिलाओं को कई फायदे दिए जायेंगे। सरकार उनका सर्विसकाल लंबा करेगी और सैन्य सेवाओं में भूमिका का दायरा भी बढ़ाएगी। यही नहीं अब लड़कियों के पास प्रमोशन के ज़रिये सेनाध्यक्ष तक बनने का मौका होगा।

Advertisment

- केंद्र के इस फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एसके कौल ने कहा, "हमें जानकर बेहद खुशी हुई कि सशस्त्र बलों ने खुद महिलाओं को NDA में शामिल करने का फैसला किया है।"

- कोर्ट ने सरकार को हलफनामा दाखिल करने के लिए 10 दिन वक़्त दिया है। मामले में अब 22 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।

- इस साल 370 सीटों के लिए 4.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी NDA की परीक्षा देने के लिए तैयार हैं।

Advertisment

- आपको बता दे कि पहले NDA की परीक्षा 5 सितंबर 2021 को होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारिख आगे बढ़ गई है। UPSC अब ये परीक्षा 24 नवंबर को कराएगी।

 



न्यूज़
Advertisment