अपने 91वें बर्थडे को मना रही ये महिला, वीडियो देख आपका दिल भी झूम उठेगा

author-image
Swati Bundela
New Update


Women Dancing On Her Birthday: ट्विटर पर एक वीडियो काफी तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में एक बूढी महिला अपने 91वें जन्मदिन पर नाचते-झूमते हुए दिखाई दे रही है। दरअसल ये महिला न्यूज़ीलैंड की है और इस वीडियो से लोगो के मन की हताशा और उदास भाव धीरे धीरे खत्म हो रहा है। 

Advertisment

Women Dancing On Her Birthday: वीडियो देख आपका दिल भी झूम उठेगा 

जब भी कभी सोशल मीडिया पर कोई इस तरह की फोटो या वीडियो वायरल होती है जो खुशहाली फैला सके तो लोग भी उसका खुले दिल से स्वागत करते हैं। इस बार ट्विटर पर एक बूढी महिला का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो औरत अपने ही जन्मदिन पर खूब नाच रही है। दरअसल उसके साथ बाकी लोग भी हैं लेकिन सभी उस खूबसूरत मोमेंट को अपने-अपने फ़ोन में कैद कर लेना चाहते हैं।

वीडियो की सबसे खास बात ये है कि जिस महिला का बर्थडे है वो इसका खूब मज़ा ले रही है। बता दें कि महिला कि उम्र 90 वर्ष है और कल ही उसने अपना 91वां जन्मदिन मनाया। वीडियो को एक दिन पहले शेयर किया गया था। तब से, इसे 22,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। शेयर वीडियो को न्यूज़ीलैंड के रहने वालों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "न्यूजीलैंड से आपको दादी के प्यार में नाचना कभी बंद न करें।" "जन्मदिन की शुभकामनाए दादी! उसके साथ हर मिनट का आनंद लें, आप बहुत भाग्यशाली हैं, ”दूसरे ने पोस्ट किया। "यह बहुत वैध है! शानदार गीत, दादी द्वारा शानदार मूव्स, उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं!” एक और टिप्पणी की।

Advertisment

https://twitter.com/GoodNewsCorres1/status/1450639496760942594?s=20

ट्विटर पर शेयर किया गया महिला का डांस को लोग खूब पसंद कर रहें हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि, "हम अपनी दादी माँ का 91 वां जन्मदिन मनाने के लिए धन्य थे ... अभी भी पहले की तरह दादी को अपने पसंदीदा सॉन्ग पर डांस करने का बहुत शौक हैं। गौरतलब है कि, आज से पहले इस तरह का मज़ेदार और खूबसूरत वीडियो कम ही मिलता है।


न्यूज़ सोसाइटी