World Vitiligo Day 2021 : विटिलिगो क्या होता है ? जानिए जरूरी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update

विटिलिगो क्या होता है ?


vitilogo एक प्रकार की स्किन प्रॉब्लम है जिसके होने के बाद आपकी स्किन पर सफेद रंग के धब्बे पड़ना शुरू हो जाते हैं और आपकी स्किन परमानेंटली इन धब्बों से ढक जाती है।

विटिलिगो होने का कारण क्या होता है ?


हमारी स्किन हमेशा ही कलर पिगमेंट्स बनाती है जिसके कारण हमारी स्किन ब्राउन या ब्लैक दिखती है पर जब हमारी स्किन के सेल्स ये कलर पिगमेंट्स बनाना बंद कर देती है तब विटिलिगो की समस्या देखने को मिलती है।

मेलानोसाइट्स सेल्स हमारी स्किन में कलर पिगमेंट बनाते हैं जिन्हें मेलानिन कहते हैं। जब आपके शरीर में मेलानिन बनना बंद हो जाता है तब आपकी स्किन के कई हिस्से सफेद पड़ने शुरू हो जाते हैं।

यह समस्या आपके शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है जैसे



  • हाथ , पैर, भुजा और चेहरा

  • मुंह के अंदर

  • नाक के छेदों में

  • जेनिटल में

  • आंखों के पीछे

  • कानों के अंदर के हिस्सों में

  • कई बार आपके बाल भी इसके कारण सफेद हो सकते है अगर आपकी उस स्किन पर बाल हैं।

Advertisment

विटिलिगो के लक्षण क्या क्या होते हैं ?



  • पैचेज पड़ना जो आपकी स्किन के किसी भी हिस्से पर पड़ सकते हैं।

  • पैचेज बड़े छोटे और किसी भी साइज में हो सकते हैं।


इस समस्या को बढान वाले तत्व क्या होते है ?



  • स्क्लेरोडर्मा - कनेक्टीव टिश्यू का एक डिसऑर्डर

  • लुपुस

  • थायराइड की समस्या के कारण

  • बाल्डनेस

  • टाइप 1 डायबिटीज

  • एडिसंस डिजीज


डॉक्टर्स बताते हैं कि विटिलिगो होने का कारण गहरे घाव या अत्यधिक जलना, केमिकल के रिएक्शन और स्ट्रेस का ज्यादा लेवल भी हो सकता है।

इसके ट्रीटमेंट पूरी तरह से संभव हैं तो अगर आपको अपने शरीर में कुछ भी ऐसा महसूस हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
सेहत