Advertisment

योगा से करें सेक्सुअल हेल्थ इम्प्रूव : जानिए 5 बातें

author-image
Swati Bundela
New Update
सेक्सुअल हेल्थ इम्प्रूव - योगा आपके शरीर के लिए तो फायदेमंद हैं ही। लेकिन क्या आप जानते हैं योग के ज़रिये आप अपनी सेक्सुअल हेल्थ (Sexual health) को भी अच्छा कर सकते हैं। उम्र के साथ साथ हमारे शरीर की ताकत (sexual desire ) कम होने लग जाती है, जिसमे योगा बहुत काम आता ह। आप सेक्स से जुडी कई समस्याओं को योग के ज़रिये ठीक कर सकती हैं। आईये जानते हैं योगा आपकी सेक्सुअल हेल्थ कैसे इम्प्रूव करता है।
Advertisment




sexual health के लिए ये 5 योगा आसन -
Advertisment


1. महिलाओं के लिए ब्रिज पोज़ (Bridge Pose)



अगर सही तरीके से अभ्यास किया जाए तो ब्रिज पोज़ kegels को मज़बूत करता है। शुरुआत में अपने पीठ के बल लेट जाएँ।अपने घुटनो को मोड़ लें। घुटनो और पैरों को एक सीध में रखते हुए, दोनों पैरों को एक दुसरे से 10-12 इंच दूर रखते हुए फैला ले। हाथों को शरीर के साथ रख ले। हथेलियाँ ज़मीन पर रहे। यह पोज़ आपके मन को चिंतामुक्त करता है और वजाइना के लिए फायदेमंद होता हैं।
Advertisment


2. अधोमुख श्वानासन (Downward Facing Dog)



इस आसन को करते वक़्त हिप्स हवा में होते हैं। जिससे पेल्विस हिस्से में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। जबकि सिर नीचा होने के कारण दिमाग ज्यादा उत्तेजित (excited) हो जाता है। ये स्थिति आपकी सेक्शुअल​ डिजायर को बढ़ाने में काफी कारगर साबित होती है।
Advertisment


3. मैडिटेशन (Meditation)



मस्तिष्क (brain) सबसे महत्वपूर्ण sex organ है। तनाव, चिंता और डिप्रेशन से सेक्स को एन्जॉय करना मुश्किल हो जाता है। मैडिटेशन करने से हमारा माइंड रिलैक्स होता है ,आप शांत महसूस करते हो। इसलिए मैडिटेशन, हमारे माइंड को रिसेट (reset) करने का एक तरीका हैं। जिसे अपनाकर आप अपनी sexual health इम्प्रूव कर सकते हैं।
Advertisment


4. बद्ध कोणासन (Bound Angle Pose)



ये आसन हमारे हिप्स को खोलकर पेल्विस हिस्से को एक्टिव बनाता है। हम लोगों में से ज्यादातर लोग
Advertisment
दिन भर बैठकर काम करते हैं। इसकी वजह से शरीर का सारा लोड और टेंशन हमारे हिप्स पर ही होता है। इस आसन से Sexual Health को बेहतर बनाया जा सकता हैं।

5. बिटिलासन और मार्जर्यासन (Cat And Cow Pose)



इस आसन में रीढ़ की हड्डी को ऊपर और नीचे किया जाता है। ये आसन आपकी कीगल मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। इन दोनों ही मूवमेंट से आपकी Sexual Health में कई पॉजिटिव बदलाव भी आते हैंं।
सेहत
Advertisment