Habits of Successful Women: आदतें जो आपको अपनाने चाहिए

author-image
Monika Pundir
New Update

हर व्यक्ति सक्सेसफुल होना चाहता है। हर किसी के लिए कामयाबी की अलग परिभाषा होती है, पर सभी के लिए अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कामयाबी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस ज़माने में प्रोफेशनल कामयाबी सिर्फ पुरुषों के लिए नहीं, औरतों के लिए भी है। इसलिए देखते हैं कामयाब औरतों के कुछ कॉमन आदतें।

कामयाब औरतों के कुछ कॉमन आदतें:

1. रूटीन बनाते हैं

Advertisment

हर सक्सेसफुल व्यक्ति का एक रफ़ रूटीन होता है। वे पॉइंट से पॉइंट प्लान नहीं करते, पर उनका एक प्लान होता है कि सुबह उठने के बाद वे क्या क्या करेंगे। वे गड़बड़ी होने और उसे सुधरने के लिए एक्स्ट्रा समय रखते हैं। 

2. वे मल्टीटास्क नहीं करते 

अगर बिना मल्टीटास्क करे बिलकुल भी मैनेज नहीं करते हैं, तभी वे मल्टीटास्किंग के लिए राज़ी होता हैं। इसके अलावा, वे एक समय पर एक ही काम पर धान केन्सरिट कर के, उसे ख़तम कर, फिर ही दुसरे काम पर जाते हैं।

मल्टीटास्किंग से प्रोडक्टिविटी में नुकसान होता है। हमारा दिमाग एक साथ 10 काम पर फोकस नहीं कर सकता। अगर आप गाड़ी चला रहे हैं, सड़क और गाड़ी पर ही ध्यान दे। ऑफिस के काम या बच्चे के मीटिंग के बारे में न सोचे। ध्यान भटक जाने से क्या हो सकता है यह बताने की ज़रूरत नहीं। यह नियम हर काम पर अप्लाई होता है। शायद अगर किसी मीटिंग में ध्यान भटक जाये तो अंजाम जानलेवा न हो, पर खराब ही होता है।

3. डेलीगेट 

Advertisment

डेलीगेट यानी काम बांटना, सक्सेसफुल लोगों की पहचान है। वे जानते हैं कि दिन में केवल 24 घंटे होते हैं, इसलिए वे काम को उनके टीम या परिवार में बाँट देते हैं। यह भी ज़रूरी है की आप स्वीकार करें की आप हर काम अकेले नहीं कर सकते। कुछ ऐसी चीज़े ज़रूर होंगी जिसमें आपको मदद की ज़रूरत पड़ेगी। ऐसे समय में मदद माँगना भी ज़रूरी है।

4. अपनी बॉडी की बात सुनते हैं

बहुत लोग कहते हैं की सक्सेस के लिए जल्दी जागना और जल्दी सोना चाहिए, पर यह पूरी तरह सच नहीं है। आपको अपनी बॉडी की सुन्नी चाहिए। अगर आप एक ‘मॉर्निंग लार्क’ हैं, यानि आप सुबह बेहतर काम करते हैं, तो ज़रूर जल्दी उठे। पर अगर आपको लगता है की आप रात को बेहतर काम करते हैं तो आप ऐसा रूटीन अपना सकते हैं जो आपको रात को ज़्यादा जागने देता है।

ज़रूरी यह है की आपके पास कुछ ऐसे घंटे हो जब आप ऑफिस में, या घर में लोगों से घिरे न हो। कुछ ऐसे घांटे जो आप अपने मुताबिक बिता सकते हैं। कुछ ऐसे घंटे जहाँ आपको शांति मिले। कुछ लोगों के लिए यह सुबह के 4-5 बजे है, तो कुछ के लिए रात के 12-1 बजे। बस रात के 8 घंटे नींद ज़रूरी है, क्योंकि बिना एनर्जी आप प्रोडक्टिव नहीं हो सकते।

5. पढ़ते हैं 

Advertisment

सक्सेसफुल लोगों की आदत होती है। वे अच्छे किताब, न्यूज़पेपर और  मैगज़ीन पढ़ना पसंद करते हैं। इससे उनकी पुरानी आइडियाज रिफ्रेश होती हैं, और उन्हें नए आईडिया भी मिलते हैं। 

कामयाब औरत